'तो मैं अचानक 'इंशाअल्लाह' बनाऊंगा...' संजय लीला भंसाली का हिंट? ठंडे बस्ते में पड़ी है सलमान खान संग ये फिल्म
Updated on
20-05-2024 02:35 PM
संजय लीला भंसाली और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने 'खामोशी' और 'हम दिल दे चुके सनम' में साथ काम किया और फिल्म जबरदस्त हिट रही। इसके बाद सलमान ने भंसाली की 2007 में रिलीज 'सांवरिया' में कैमियो किया। तब से लेकर अब तक, भंसाली ने सलमान के साथ कोई फिल्म नहीं की। यही वजह थी कि जब 'इंशाअल्लाह' का ऐलान हुआ तो फैंस खुशी से झूम उठे, क्योंकि एक बार फिर स्क्रीन पर 'हम दिल...' वाला जादू जो चलने वाला था, लेकिन इससे पहले ही फिल्म के ठंडे बस्ते में जाने की खबर आ गई। अब 'हीरामंडी' के डायरेक्टर भंसाली ने फिल्म को लेकर रिएक्ट किया है। आइए जानते हैं कि वो क्या कह रहे हैं।
Sanjay Leela Bhansali ने पिंकविला को दिए इंटव्यू में कहा, 'अब जैसे ही चौथा, पांचवां और छठा खुलासा होगा, आपको पता चल जाएगा, अभी मैं बोल नहीं सकता। मैं वास्तव में नहीं जानता कि मैं क्या बनाऊंगा, कब बनाऊंगा, यह एक बहुत ही बिना इरादे वाला फैसला है। मैं 'गंगूबाई' बना रहा हूं और अचानक मैंने स्क्रिप्ट नीचे रख दी और कहा 'राम लीला'। तो मैं अचानक 'इंशाअल्लाह' बनाऊंगा, और कहूंगा 'नहीं, 'गंगूबाई' (काठियावाड़ी)। इसलिए मुझे लगता है कि यह फिल्म निर्माता की आंतरिक पुकार के बारे में है, वह आंतरिक पुकार जो गहराई से आती है कि 'ये बनाओ'।'
'फिल्म बनाना, जैसे मेरी आत्मा को जीवित करना है'
61 साल के भंसाली ने आगे कहा, 'तब मैं प्रोजेक्ट पर पूरी तरह से काम करता हूं, जब मैं फिल्म में हूं और मैं इसे ऐसे बना रहा हूं जैसे कि यह मैं हूं, मेरी आत्मा को जीवित रहना है। उस किस्म की कमिटमेंट है! यह हर चीज के साथ है, इसलिए मैं इसके साथ फिल्म नहीं बना सकता, क्योंकि यह कागज पर अच्छी लगती है या इसमें अच्छे कलाकार हैं। फिल्म बनाने के लिए इसे अंदर से आना होगा, इसलिए मैं क्या बनाऊंगा, मुझे नहीं पता।'
'लव एंड वॉर' बनाएंगे भंसाली
संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म के बारे में बात करें तो वो 'लव एंड वॉर' बनाने वाले हैं। इसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, विक्की कौशल लीड रोल में हैं। फिल्म का ऐलान इसी साल जनवरी महीने में किया गया। 'हीरामंडी' वेब सीरीज के बाद ये भंसाली का अगला प्रोजेक्ट है।
17 साल बाद फिर साथ काम करेंगे भंसाली और रणबीर
रणबीर ने भंसाली की 2007 में रिलीज फिल्म 'सांवरिया' से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद से लेकर अभी तक वो भंसाली की किसी फिल्म में नजर नहीं आए। अब 17 साल बाद वे 'लव एंड वॉर' करेंगे। वहीं, विक्की कौशल के साथ ये भंसाली की पहली फिल्म होगी। आलिया के साथ उन्होंने 'गंगूबाई काठियावाड़ी' बनाई थी। 'संजू' के बाद रणबीर और विक्की फिर साथ काम करेंगे। आलिया और रणबीर ने अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में काम किया था।
मलयालम फिल्मों के प्रोड्यूसर और बिजनसमैन मुरली कुन्नुमपुराथ को मॉलीवुड में 'वेल्लम' जैसी फिल्म के लिए जाना जाता है। जयसूर्या स्टारर इस फिल्म ने साल 2021 में खूब सुर्खियां बटोरी…
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने दिसंबर 2025 में 'लक्ष्मण' सुनील लहरी के बेटे और एक्टर कृष पाठक से शादी की थी। दोनों ने हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी…
अब्बास-मुस्तन के डायरेक्शन में बनी सलमान खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी की 2001 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' को अक्सर बॉलीवुड में सरोगेसी के शुरुआती दौर…