अच्छे कप्तान हैं रुतुराज गायकवाड़
हालांकि, श्रीकांत ने यह भी कहा कि सीएसके के पास रुतुराज गायकवाड़ के रूप में पहले से ही एक अच्छा विकल्प है जो लंबे समय तक कप्तानी कर सकते हैं। उन्होंने कहा, 'वह एमएस धोनी के सही उत्तराधिकारी हैं। धोनी ज्यादा से ज्यादा इस सीजन में खेल सकते हैं, शायद अगले साल नहीं और फिर आपके पास एक आसान बदलाव हो सकता है। लेकिन मुझे लगता है कि अगर रुतुराज गायकवाड़ को कप्तानी दी गई है, तो उन्हें जारी रखना चाहिए।'44 वर्षीय धोनी अपने आईपीएल करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। पिछले सीजन में गायकवाड़ की चोट के बाद वह कप्तान के रूप में वापस आए लेकिन सीएसके का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और टीम सिर्फ चार जीत के साथ सबसे नीचे रही। धोनी ने फिनिशर के तौर पर खेलते हुए 135 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 196 रन बनाए।


