Select Date:

भोपाल मेट्रो के दूसरे फेज में मिट्‌टी की टेस्टिंग शुरू : 1540 करोड़ में बिछेगी 8.77Km लाइन, सेफ्टी-डायवर्सन पर मंथन

Updated on 29-05-2024 12:31 PM

भोपाल मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर में ट्रैक पर 80Km की स्पीड से ट्रेन दौड़ चुकी है, और कमर्शियल रन को लेकर भी तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसी बीच मेट्रो के दूसरे फेज के काम की शुरुआत भी कर दी गई है। सुभाषनगर से करोंद के बीच 8.77 Km लाइन बिछेगी। इस पर कुल 1540 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके लिए मिट्‌टी की टेस्टिंग शुरू हो गई है। लाइन बिछाने वाली कंपनी ने करोंद से मिट्‌टी के सैंपल लेने शुरू कर दिए हैं।

इधर, 8.77Km में से 3.39 Km लंबा रूट अंडरग्राउंड रहेगा। इस रूट पर भी मंथन का दौर शुरू हो चुका है। मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के एमडी सीबी चक्रवर्ती, कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण ने रोड सेफ्टी और डायवर्सन पर मंथन किया है। मीटिंग में चर्चा की गई कि जब अंडरग्राउंड रूट का काम शुरू होगा, तब आम लोगों की सुरक्षा के लिए क्या कवायदें होंगी और रूट को कैसे डायवर्ट करना पड़ेगा। इस रूट पर 95% सरकारी जमीन है। बाकी प्राइवेट लैंड भी हिस्से में आएगी। इसके लिए भी एमडी चक्रवर्ती ने कलेक्टर सिंह से चर्चा की है।

मेट्रो की ऑरेंज लाइन, CM कर चुके भूमिपूजन
बता दें कि भोपाल में मेट्रो की ऑरेंज लाइन यानी एम्स से करोंद तक का रूट कुल 14.99 Km लंबा है। इसमें सुभाष नगर से एम्स के बीच 6.22 Km का प्रायोरिटी कॉरिडोर है। 8 में से 5 स्टेशनों के बीच अक्टूबर 2023 में ट्रायल रन हुआ था। रानी कमलापति, सुभाष नगर, केंद्रीय स्कूल, डीबी के सामने और एमपी नगर के स्टेशनों का काम 90% से ज्यादा पूरा हो चुका है। एम्स, अलकापुरी और डीआरएम ऑफिस स्टेशनों का सिविल वर्क पूरा हो चुका है, जबकि फिनिशिंग से जुड़े काम निपटाए जा रहे हैं। वहीं, डीआरएम ऑफिस चौराहे पर स्टील ब्रिज का निर्माण हो रहा है। रेलवे ट्रैक के ऊपर से भी ब्रिज गुजरेगा। इसके लिए रेलवे से ब्लॉक मांगा गया है। दूसरी ओर, ट्रेन अपने अधिकतम स्पीड में भी दौड़ चुकी है।

अब समझे दूसरे फेज के 2 प्रोजेक्ट...

प्रोजेक्ट-1 : 650 करोड़ में 6 स्टेशन बनेंगे
सुभाष नगर डिपो से करोंद तक के रूट में कुल 2 फेज में काम होगा। कुल 8.77 Km में से 5.38 Km हिस्से में 6 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन बनेंगे। इसमें 650 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यूआरसी कंस्ट्रक्शन यह काम करेगी। यही कंपनी सुभाष नगर, डीबी मॉल, एमपी नगर, केंद्रीय स्कूल, आरकेएमपी, अलकापुरी, डीआरएम ऑफिस और एम्स स्टेशनों का काम भी कर रही है। मिट्‌टी की टेस्टिंग भी शुरू हो गई है।

कब पूरा करना है

साढ़े 3 साल में काम पूरा करने का टारगेट रहेगा। इसी अवधि में स्टेशन और ट्रैक बिछाया जाएगा।

इन 6 जगहों पर बनेंगे मेट्रो स्टेशन

  • पुल बोगदा
  • ऐशबाग
  • सिंधी कॉलोनी
  • डीआईजी बंगला
  • कृषि उपज मंडी
  • करोंद
  • प्रोजेक्ट-2: 890 करोड़ रुपए में अंडरग्राउंड रूट बनेगा
    8.77 Km के रूट में 3.39 किलोमीटर रूट अंडरग्राउंड होगा। इसमें 2 मेट्रो स्टेशन भोपाल रेलवे स्टेशन व नादरा बस स्टैंड भी रहेंगे। यह काम अलग कंपनी करेगी। इसके लिए मेट्रो कॉर्पोरेशन के एमडी, कलेक्टर और निगम कमिश्नर समेत अफसरों के बीच मीटिंग हो चुकी है।

    कब पूरा करना है

    यहां से अंडरग्राउंड गुजरेगी मेट्रो

    • सुरंगें सिंधी कॉलोनी, ऐशबाग क्रॉसिंग से होती हुई भोपाल स्टेशन और नादरा बस स्टैंड को स्टेशनों के माध्यम से जोड़ेगी।

    रेलवे ट्रैक और मेन रोड पर दो स्टील ब्रिज बन रहे
    भोपाल में मेट्रो के लिए 103 मीटर लंबे दो स्टील ब्रिज बनाए जा रहे हैं। डीआरएम ऑफिस में पहले 48 मीटर लंबे ब्रिज का काम पिछले तीन महीने से चल रहा है। 65 मीटर लंबा दूसरा ब्रिज रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुजरेगा। इसके लिए रेलवे से अप्रूवल अभी नहीं मिली है। दूसरी ओर, सड़क के ऊपर जो ब्रिज बनना है, उसका स्ट्रक्चर पूरा हो गया है। ये ब्रिज राजस्थान के अलवर में बने हैं। ये दिल्ली मेट्रो जैसे ही डिजाइन किए गए हैं।

    भोपाल में अब तक 5 मेट्रो आई
    गुजरात के सांवली (बड़ोदरा) से भोपाल में कुल 5 मेट्रो आ चुकी है। इनका 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से स्पीड ट्रायल भी हो चुका है। हर दिन मेट्रो को ट्रैक पर दौड़ाया जा रहा है।

  • काम शुरू होने के बाद साढ़े 3 साल में पूरा करने का टारगेट रहेगा। मेट्रो की दोनों लाइन का यह अकेला अंडरग्राउंड हिस्सा रहेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 April 2026
भोपाल। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के मामलों के पीड़ित की आयु निर्धारित करने के लिए 10वीं कक्षा की मार्कशीट को ही अहम माना जाएगा। यह नहीं होने…
 26 April 2026
 भोपाल। तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से पूरा प्रदेश ग्रीष्म लहर की चपेट में है। शनिवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सो में दिन का तापमान सामान्य से दो से…
 26 April 2026
भोपाल। अयोध्यानगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात डेयरी संचालक और कर्मचारियों के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। घटना से नाराज लोगों…
 26 April 2026
भोपाल: “ऑपरेशन फेस” के तहत फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेशन के खिलाफ भोपाल देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात पीओएस एजेंटों को गिरफ्तार किया है। ये एजेंट एक ही चेहरे…
 26 April 2026
भोपाल। प्रदेश में खाली पड़ी वर्षों पुरानी अनुपयोगी शासकीय भूमि अब राज्य सरकार बेचेगी नहीं बल्कि निवेशकों को उद्योग लगाने के लिए दी जाएगी। इस दिशा में राज्य सरकार ने तैयारी…
 26 April 2026
भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 के अंतर्गत सिटीजन फीडबैक की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। ऑनलाइन पोर्टल खुलते ही भोपाल को नंबर वन बनाने के लिए नागरिकों ने फीडबैक देना शुरू कर दिया…
 26 April 2026
भोपाल। शहर के अन्ना नगर इलाके में स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई, जिसकी सूचना मिलते ही फायर दमकल मौके पर पहुंची और करीब 10…
 26 April 2026
भोपाल। श्यामला हिल्स में कार पार्किंग विवाद के बाद आधा दर्जन लोगों घर में घुसकर तोड़फोड़ और वहां मौजूद महिला के विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। तोड़फोड़ के बाद…
 25 April 2026
भोपाल, उज्जैन में संन्यास विवाद के बीच स्वामी हर्षानंद गिरि (पूर्व में हर्षा रिछारिया) ने नया वीडियो जारी कर संतों के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने फॉरेन फंडिंग के आरोपों को…
Advt.