सोनाक्षी और जहीर ने केक कटिंग से पहले किया रोमांटिक डांस, सोना की सासु मां से हट नहीं रहीं लोगों की नजरें
Updated on
24-06-2024 02:37 PM
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल फाइनली 7 साल के रिलेशनशिप के बाद शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने अपनी ये शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत की। दोनों ने रजिस्टर्ड मैरिज शादी की और फिर उन्होंने रिसेप्शन की पार्टी में खूब जमकर धमाल मचाया है। मुंबई में शिल्पा शेट्टी के रेस्ट्रॉन्ट में सोनाक्षी की रिसेप्शन पार्टी हुई जिसमें सलमान खान से लेकर रेखा, अदिति राव हैदरी, काजोल, विद्या बालन, यो यो हनी सिंह जैसे तमाम सिलेब्रिटीज़ भी पहुंचे थे। रिसेप्शन पार्टी में दूल्हा और दुल्हन ने जमकर डांस किया। इस दौरान सोनाक्षी रेड कलर की साड़ी में नजर आईं। हालांकि, इसके बाद केक कटिंग सेरिमनी भी हुई और सोनाक्षी ने इस मौके पर दूसरी ड्रेस पहनी। लाल रंग की इस ड्रेस में सोनाक्षी बेहद खूबसूरत दिख रही थीं और जहीर के साथ खूब रोमांटिक भी नजर आईं।
जहीर और सोनाक्षी के कई डांस वीडियोज़ सामने आए हैं जो इस रिसेप्शन पार्टी के हैं। हालांकि, केक कटिंग के दौरान जहीर और सोनाक्षी ने सलमान खान की फिल्म 'दबंग' के गाने 'तेरे मस्त मस्त दो नैन' पर पहले दोनों ने जबरदस्त रोमांटिक डांस किया, उसके बाद उन्होंने केक काटा।
लोगों ने कहा- सिर्फ सोनाक्षी पर ही फिट है ये गाना
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि ये गाना वाकई में सिर्फ सोनाक्षी पर ही फिट बैठता है। लोग दोनों को शादी की बधाई दे रहे हैं। वहीं काफी लोग इस शादी को लेकर नाराज भी दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे तमाम पोस्ट नजर आ रहे हैं जिसे शेयर करते हुए लोगों ने जहीर से शादी पर विरोध जताया है और कहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी को बिहार में घुसने नहीं देंगे।
रिसेप्शन पार्टी में जहीर और सोनाक्षी ने खूब किया डांस
इस रिसेप्शन पार्टी की ढेर सारी झलकियां सामने आई हैं, जिसमें दोनों ने कई गाने पर जमकर डांस किया है। इन वीडियोज़ में फिल्मी सितारों की भीड़ और दोनों के परिवार वालों की झलकियां भी हैं। इस रिसेप्शन पार्टी में शत्रुघ्न सिन्हा वाइफ पूनम और बहू के साथ पहुंचे थे, वहीं जहीर के मां-पापा को देखकर हर किसी की नजरें जैसे उनपर ही थम गई।
लोग बोले- सोनाक्षी की सासु मां कितनी गॉरजस हैं
जहीर के माता-पिता के इस वीडियो पर लोगों ने जमकर तारीफ की है। एक ने कहा है- ये दोनों कितने एलिगेंट हैं। एक ने कहा है- सोनाक्षी की सासु मां हद गॉरजस हैं। एक और ने कहा- जो भी हो सोनाक्षी के सास-ससुर कमाल दिखते हैं।
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्सियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अधिक कमाई करने वाले सिंगर…
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…