सौरव गांगुली के हाथ फिर लगी निराशा, काव्या मारन की टीम ने धमाकेदार अंदाज में मारा मैदान
Updated on
30-12-2025 01:47 PM
ग्केबेर्हा (साउथ अफ्रीका): आक्रामक सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने 47 गेंदों में 77 रन की तूफानी पारी खेली जिससे सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने एसए20 क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रिटोरिया कैपिटल्स को 48 रन से हराकर बोनस अंक हासिल किया। सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 188 रन बनाए। कैपिटल्स की टीम इसके जवाब में 18 ओवर में 140 रन पर आउट हो गई। सनराइजर्स ने लगातार दूसरे मैच में बोनस अंक हासिल किया और उसके अब 10 अंक हो गए हैं।
सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद डिकॉक ने मैथ्यू ब्रिजट्के के साथ मिलकर मोर्चा संभाल लिया। दूसरे विकेट के लिए दोनों के बीच 70 गेंद पर 116 रनों की साझेदारी हुई। ब्रिट्जके ने 33 गेंदों पर 7 चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए। डिकॉक ने अपनी पारी में पांच चौके और छह छक्के लगाए। इन दोनों के अलावा शानदार फॉर्म में चल रहे जॉर्डन हरमन (20 गेंदों में 37 रन, पांच चौके, एक छक्का) ने भी उपयोगी योगदान दिया।
मार्को यानसेन ने पहले ही ओवर में प्रिटोरिया कैपिटल्स के झटका दे दिया। इसके बाद विल स्मीद और शाई होप ने पारी को संभाला। दोनों के बीच 47 रनों की साझेदारी हुई। होप 36 जबकि स्मीद 35 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद टीम ने लगातार विकेट खोए। 18वें ओवर में 140 रनों पर कैपिटल्स की पारी सिमट गई। एडम मिल्ने ने 25 रन देकर 4 विकेट लिए। थरेंडू रत्नायके ने 4 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर दो शिकार किए।
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रहे सौरव गांगुली प्रिटोरिया कैपिटल्स के हेड कोच हैं। इसी सीजन उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है लेकिन कैपिटल्स का दो मैचों के बाद भी खाता नहीं खुल पाया है। उसे अपने पहले मैच में जोबर्ग सुपर किंग्स से हार झेलनी पड़ी थी।
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…