Select Date:

साउथ अफ्रीका ने आयरलैंड को 174 रन से हराया:वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई

Updated on 05-10-2024 02:36 PM

साउथ अफ्रीका ने वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में आयरलैंड पर 174 रनों की बड़ी जीत हासिल की है। इस जीत के दम पर टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। साउथ अफ्रीका ने बुधवार को पहला मैच 139 रन से जीता था। आखिरी मुकाबला 7 अक्टूबर को अबु धाबी में खेला जाएगा।

शुक्रवार रात खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। टीम ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 343 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड की टीम 30.3 ओवर में 169 रन ही बना सकी। ट्रिस्टन स्टब्स ने 81 गेंद पर नाबाद 112 रन बनाए। उनकी इस पारी में आठ चौके और तीन छक्के शामिल हैं। स्टब्स का ये पहला वनडे शतक है। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

ओपनर्स की फिफ्टी पार्टनरशिप, कप्तान रिटायर्ड हर्ट हुए 

साउथ अफ्रीका के लिए तेम्बा बवुमा और रयान रिकेल्टन के बीच पहले विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी हुई। तेम्बा बवुमा 35 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। इसके बाद रैसी वैन डेर डूसन के 35 और रयान रिकेल्टन के 40 रन की मदद से साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी रही। इसके बाद स्टब्स ने जिम्मेदारी संभाली। उन्हें काइल वेरिन ( 67) और वियान मुल्डर (43) का अच्छा साथ मिला।

आयरलैंड के लिए क्रेग यंग, कर्टिस कैम्फर, एंडी मैकब्राइन और गेविन होए को 1-1 विकेट मिला।

साउथ अफ्रीका के सभी गेंदबाजों को विकेट मिले 

आयरलैंड की टीम जब 344 रनों के टारगेट के पीछा करने उतरी तो पहले ओवर से उसकी हालत खराब हो गई। एक समय आया जब टीम ने सिर्फ 50 रन के स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा दिए। उसकी तरफ से 11वें नंबर के बल्लेबाज क्रेग यंग ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए।

साउथ अफ्रीका की तरफ से लिजाड विलियम्स ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। ब्योर्न फोर्टुइन और लुंगी एंगिडी ने 2-2 विकेट झटके। ओटनील बार्टमैन, एंडिले फेहलुकवायो और वियान मुल्डर को 1-1 विकेट मिला।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.