साउथ अफ्रीका ने बदला ले लिया, भारत की हार पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का ये कैसा बयान?
Updated on
23-02-2026 01:11 PM
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका ने डिफेंडिंग चैंपियन भारत को अहमदाबाद में खेले गए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सुपर 8 के मुकाबले में 76 रन के बड़े अंतर से हराया। यह भारत की रनों के मामले में टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी हार थी। इस हार के साथ ही भारत का अब सेमीफाइनल में पहुंचना कठिन हो गया है। भारत को अब जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने दोनों मैच जीतने होंगे और नेट रन रेट भी बेहतर करनी होगी कि अगर 4-4 अंक पर आकर पॉइंट्स टेबल फंसता है तो भारत आगे निकल जाए। हालांकि भारत की इस हार पर पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद हफीज ने बयान दिया है।
मोहम्मद हफीज ने अपने बयान में क्या कहा?
एक पाकिस्तानी शो पर मोहम्मद हफीज ने भारत और साउथ अफ्रीका के मैच को लेकर बात की। उसपर उन्होंने कहा कि साउथ अफ्रीका ने भारत से 2024 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का बदला लिया है। उन्होंने कहा, 'यह एक बदला था।' बता दें कि 2024 का टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया था।भारत ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराया था। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 176 रन बोर्ड पर लगाए थे। 177 रन के टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन ही बना पाई थी।
'
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। ऐसे में साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 187 रन बनाए। डेविड मिलर ने सर्वाधिक 63 रन बनाए। भारत के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिए।
188 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम की बैटिंग पूरी तरह से कॉलैप्स कर गई। टीम इंडिया 18.5 ओवर में 111 रन ही ऑल आउट हो गई। शिवम दुबे ने 42 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रन भी नहीं बना पाया। मार्को यानसन ने साउथ अफ्रीका के लिए सर्वाधिक 4 विकेट लिए।
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…