विराट कोहली जैसा जज्बा, पिता की मौत के बाद भी श्रीलंकाई क्रिकेट ने नहीं तोड़ी हिम्मत, सुपर 4 से पहले लिया चौंकाने वाला फैसला
Updated on
20-09-2025 01:01 PM
नई दिल्ली: क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जिसके साथ करोड़ों दिलों की भावना जुड़ी हुई है। यह खेल कभी आपके दिल को तोड़ता है, तो कभी आपको पूरी तरह से खुश कर देता है। यह खेल आपकी परिक्षा लेना भी अच्छी तरह से जानता है। ऐसा ही कुछ टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की तरह हुआ था। जब वह घरेलू क्रिकेट खेल रहे थे और उनके पिता का निधन हो गया। पिता की मौत के बाद भी वह मैदान पर खेलने के लिए उतरे और शानदार खेल दिखाया। अब ऐसी ही परिक्षा ये खेल श्रीलंका के ऑलराउंडर दुनिथ वेल्लालागे का ले रहा है।
दुनिथ वेल्लालागे अपने पिता के निधन के बाद टीम में फिर से शामिल हो गए हैं। उनके पिता सुरंगा वेल्लालागे का गुरुवार को निधन हो गया था, जिसके बाद वेल्लालागे को घर लौटना पड़ा था। श्रीलंका क्रिकेट ने पुष्टि की है कि वह शनिवार शाम को दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले सुपर फोर राउंड के पहले मैच के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। टीम मैनेजर महिंदा हलंगोडे भी उनके साथ श्रीलंका से यूएई वापस आए हैं।
पिता की खबर मिलते ही घर लौट गए थे वेल्लालागे
वेल्लालागे को 18 सितंबर को अबू धाबी में अफगानिस्तान के खिलाफ ग्रुप बी का मैच खत्म होने के तुरंत बाद अपने पिता के निधन की दुखद खबर मिली थी। उस मैच में श्रीलंका ने छह विकेट और आठ गेंद शेष रहते जीत हासिल कर सुपर फोर राउंड के लिए क्वालीफाई किया था। इस जीत के बाद 22 साले के वेल्लालागे तुरंत अपने घर लौट गए थे
यह मैच वेल्लालागे का सिर्फ 5वां T20I मैच था और इस टूर्नामेंट में उनका पहला। उन्होंने गेंदबाजी में 49 रन देकर 1 विकेट लिया था और उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था। हालांकि, उन्होंने वनडे फॉर्मेट में अपनी प्रतिभा पहले ही साबित कर दी है। उन्होंने 31 वनडे खेले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अगस्त 2024 में कोलंबो में भारत के खिलाफ 27 रन देकर 5 विकेट लेना था। 2023 के एशिया कप में भी उन्होंने भारत के खिलाफ 40 रन देकर 5 विकेट लिए थे। उस टूर्नामेंट में वे 17.90 की औसत से 10 विकेट लेकर संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।
दुनिथ वेल्लालागे के लिए मुश्किल समय
वेल्लालागे के लिए यह बेहद मुश्किल समय है, लेकिन देश के लिए खेलने का उनका समर्पण और जज्बा सराहनीय है। उनकी वापसी से श्रीलंका की टीम को मजबूती मिलेगी, जो अब सुपर फोर में बांग्लादेश के बाद 23 सितंबर को पाकिस्तान और 26 सितंबर को भारत से भिड़ेगी। दुनिथ पर सबकी निगाहें होंगी, क्योंकि वह अपने पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए मैदान पर एक बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहेंगे।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…