'श्रीकांत' केवल भारत में कर रही कमाई, 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' पहुंची 2100 करोड़ पार
Updated on
22-05-2024 02:16 PM
सिनेमाघरों में राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' को रिलीज हुए 12 दिन बीत चुके हैं। फिल्म के ट्रेलर ने जो तूफान मचाया था वैसा असर बॉक्स ऑफिस पर पड़ता नहीं दिखा है। बता दें कि 'श्रीकांत' एक दृष्टिबाधित भारतीय उद्योगपति और बोलैंट इंडस्ट्रीज के फाउंडर श्रीकांत बोल्ला की बायोग्राफिक फिल्म है। हालांकि, फिल्म को दर्शकों, क्रिटिक्स के अलावा फिल्मी सितारों से भी काफी तारीफें मिल रही हैं, लेकिन सच ये है कि बॉक्स ऑफिस पर 12 दिन बाद भी ये फिल्म अपनी लागत वसूल पाने में कामयाब नहीं दिख रही। इसी के साथ हॉलीवुड की फिल्म 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' जहां दुनिया भर में तहलका मचाए हुए है, वहीं भारत में इसकी कमाई 'श्रीकांत' से काफी पीछे चल रही है।
10 मई को रिलीज हुई इस फिल्म की शूटिंग के लिए फोटोग्राफी दो साल पहले नवंबर 2022 में शुरू हुई थी और फिर जनवरी 2023 में शूटिंग शुरू हुई। इस फिल्म में दृष्टिबाधित किरदार को निभाने के लिए राजकुमार राव सुबह से शाम तक एक खास लेंस पहना करते थे। अपने रोल में पूरी तरह से फिट होने के लिए उन्होंने दृष्टिबाधित लोगों के साथ भी खूब समय बिताया है। श्रीकांत को अपनी इस समस्या की वजह से जिंदगी में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, हालांकि उन्होंने हार कभी नहीं मानी। जिंदा रहने से लेकर पढ़ाई तक के लिए उन्हें काफी कठिन लड़ाई लड़नी पड़ी थी और अपने टैलेंट के दम पर उन्होंने वो सब कुछ कर दिखाया, जिसके लिए उन्हें आज पूरी दुनिया सलाम करती है। आइए जानें, इस फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है।
देश भर में 'श्रीकांत' ने 28.80 करोड़ का कलेक्शन किया है
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने मंगलवार को 1.20 करोड़ की कमाई की है। कुल मिलाकर देश भर में इसने 28.80 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 36.50 करोड़ से अधिक की कमाई की है। वहीं विदेशों में फिल्म ने 2.50 करोड़ की कमाई की है।
'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' ने दुनिया में की 2100 करोड़ की कमाई
वहीं हॉलीवुड की हिट फ्रेंचाइजी 'प्लैनेट ऑफ द एप्स रीबूट' की चौथी कड़ी की फिल्म 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' की कहानी दुनिया भर में लोगों को खूब पसंद आ रही है।मूल्यों को मानने वाला दयालु और बहादुर लंगूर नोआ (ओवेन टीग) पर सत्ता का भूखा और खुद को सीजर का उत्तराधिकारी कहने वाला मास्क वाला लंगूर प्रॉक्सिमस (केविन डुरंड) हमला कर देता है। वह हैवान बंदर उसके पिता कोरो (नील सैंडिलैंड्स) की हत्या कर देता है और बाकी लंगूरों को बंधक बना लेता है। ढाई घंटे लंबी ये फिल्म भारत में कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही, लेकिन दुनिया भर में इसने करीब 2100 करोड़ की कमाई कर डाली है।
मंगलवार को 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' की हुई इतनी सी कमाई
इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसने हालिया रविवार को 1.8 करोड़ की कमाई जरूर की लेकिन सोमवार को ये 62 लाख और मंगलवार को मात्र 52 लाख की कमाई कर सकी है। कुल मिलाकर इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 24.24 करोड़ का कलेक्शन किया है।
मलयालम फिल्मों के प्रोड्यूसर और बिजनसमैन मुरली कुन्नुमपुराथ को मॉलीवुड में 'वेल्लम' जैसी फिल्म के लिए जाना जाता है। जयसूर्या स्टारर इस फिल्म ने साल 2021 में खूब सुर्खियां बटोरी…
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने दिसंबर 2025 में 'लक्ष्मण' सुनील लहरी के बेटे और एक्टर कृष पाठक से शादी की थी। दोनों ने हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी…
अब्बास-मुस्तन के डायरेक्शन में बनी सलमान खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी की 2001 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' को अक्सर बॉलीवुड में सरोगेसी के शुरुआती दौर…