नीचे ही रह के निकल... यूं उपकप्तान से शुभमन गिल के सीनियर बन गए ऋषभ पंत, दी ये खास एडवाइस
Updated on
21-06-2025 03:21 PM
लीड्स:शुभमन गिल की टेस्ट कप्तानी का आरंभ लीड्स में हो चुका है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया तो चमकी साथ में वह खुद भी चमके। शुभमन गिल ने 'शुभ आरंभ' इंग्लैंड में किया है। उन्होंने शानदार शतक ठोका और अब भी वह 127 रन पर नाबाद खेल रहे हैं। शुभमन ने विराट कोहली की जगह नंबर 4 पर बल्लेबाजी की। कोहली की जगह बल्लेबाजी करते हुए गिल ने कमाल कर दिया।
टीम इंडिया ने पहले दिन के खेल खत्म होने तक 3 विकेट पर 359 रन बना दिए। भारतीय टीम ने पहले टेस्ट के पहले दिन 85 ओवर खेले। जब मैदान पर कप्तान और उपकप्तान एक साथ बल्लेबाजी कर रहे थे तो ऋषभ पंत, गिल को एडवाइस देते हुए भी नजर आए। बता दें कि पंत, शुभमन के सीनियर हैं।
शुभमन गिल को पंत ने दी एडवाइस
शुभम गिल ने पारी के दौरान शोएब बशीर के खिलाफ आगे बढ़कर एक शॉट खेला। इसके बाद नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े ऋषभ पंत ने उन्हें एडवाइश दी। पंत ने उन्हें चेतावनी पंत ने गिल से कहा, 'नीचे ही रह निकल रहा है तो। ये आ जाता, उठ गया।' इसका अनुवाद कुछ ऐसा हो सकता है, 'अगर तुम आगे बढ़ रहे हो तो गेंद को नीचे ही रखो। वो थोड़ी ऊपर उठ गई थी, कैच हो सकती थी।'
ऋषभ पंत ने खेली कमाल पारी
27 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल 2025 के दौरान अच्छी फॉर्म में नहीं थे। लेकिन उन्होंने इंग्लैंड में बताया कि क्यों उन्हें मैच विनर कहा जाता है। पंत ने इंग्लैंड दौरे पर पहली पारी में ही कमाल की बैटिंग करते हुए 91 बॉल में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर दी। पंत, हालांकि दिन खत्म होने तक नाबाद रहे। वह अब भी 67 रन पर नाबाद खेल रहे हैं। ऋषभ ने अब तक अपनी पारी में 6 चौके और 2 छक्के लगाए हैं।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…