इंग्लैंड का हेड कोच बनते ही स्टीफन फ्लेमिंग को मिली चेतावनी, पूर्व कप्तान ने कहा- उनके पास धोनी नहीं होंगे
Updated on
31-07-2026 01:06 PM
नई दिल्ली: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच के रूप में नियुक्त किया है। वह हेड कोच के रूप में अपने पुराने साथी और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम की जगह लेंगे। मैकुलम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ही इंग्लैंड को घरेलू सीरीज में 2-1 से मिली हार के बाद कोच पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं बेन स्टोक्स के संन्यास के बाद जो रूट को कप्तानी की जिम्मेदारी मिली है।
माइकल वॉन ने सवाल खड़े किए
इंग्लैंड के अगले महीने से पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज खेलनी है। फ्लेमिंग उसमें हेड कोच की जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे। इस फैसले पर सवाल उठाते हुए माइकल वॉन ने कहा कि फ्लेमिंग को पाकिस्तान सीरीज में भी हेड कोच की जिम्मेदारी संभालनी चाहिए थी। वॉन ने टेलीग्राफ में लिखा, 'स्टीफन फ्लेमिंग को इंग्लैंड का टेस्ट कोच बनाना एक अच्छा फैसला है, लेकिन उन्हें दिसंबर में साउथ अफ्रीका दौरे के लिए पूरी तरह से जिम्मेदारी संभालने के बजाय पाकिस्तान सीरीज की शुरुआत से ही इस पद पर होना चाहिए।'
वॉन ने आगे लिखा- बात छोटी-छोटी चीजों की है। जैसे एजबेस्टन जैसे मैदानों पर जाकर अनुभव हासिल करना जहां एशेज टेस्ट होता है। इंग्लिश क्रिकेट से जुड़े लोगों को जानना और काउंटी कोचों से मिलकर अपने खेल के बारे में जानकारी जुटाना जो उनकी मदद कर सकते हैं। ये वे छोटी-छोटी बातें हैं जिन्हें इंग्लैंड ने ब्रेंडन मैकुलम के दौर में नजरअंदाज कर दिया था, लेकिन बड़ी ट्रॉफी जीतने के लिए इनकी जरूरत होती है।
धोनी जैसा कप्तान नहीं मिलेगा
स्टीफन फ्लेमिंग अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच की भूमिका निभा रहे थे। वह 17 सालों तक फ्रेंचाइजी के साथ रहे। महेंद्र सिंह धोनी के साथ फ्लेमिंग को काफी सफलता मिली। वॉन ने फ्लेमिंग को चेतावनी दी है कि उन्हें धोनी जैसा कप्तान नहीं मिलेगा।वॉन ने लिखा- फ्लेमिंग का बहुत सम्मान किया जाता है। वे एक बेहतरीन मैनेजर और रणनीतिकार के तौर पर जाने जाते हैं। मैंने उन्हें आईपीएल में देखा है। इंग्लिश क्रिकेट में उन्हें एक समस्या यह हो सकती है कि उनके पासकप्तान के तौर पर एमएस धोनीजैसा नहीं होगा। चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी टीम को संभालते थे और फ्लेमिंग के पास कुछ बहुत अच्छे बैक-रूम कोच भी थे। एरिक साइमन्स शानदार बॉलिंग कोच थे, जो सफेद गेंद को स्विंग कराने में माहिर थे। उनकी टीम तेज स्पीड के बजाय गेंदबाजी की स्किल पर आधारित थी। मुझे लगता है कि क्या यह इस बात का संकेत है कि इंग्लैंड की टेस्ट टीम में सिर्फ तेज रफ्तार के बजाय गेंदबाजी की स्किल पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा।'
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
यूएस ओपन 2026 में दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका का ऑन-कोर्ट प्रदर्शन जितना शानदार रहा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका मूड उतना…
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेलते हुए अपनी घातक फिरकी का जलवा बिखेर रहे हैं। डरहम के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में…
दुबई: UAE के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। 28 अगस्त से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 13 सितंबर तक चलेगा, जिसमें एशिया…
दुबई: भारत की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में सूजी बेट्स को पछाड़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। बाएं…