रेपो रेट पर फैसला आने के बाद शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 200 अंक टूटा
Updated on
05-06-2026 02:28 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला लेकिन रेपो रेट पर आरबीआई की घोषणा के बाद यह निगेटिव हो गया। आरबीआई ने ग्रोथ रेट का अनुमान घटाया है जबकि महंगाई का अनुमान बढ़ाया है। इससे बैंकिंग शेयरों ने अपनी शुरुआती बढ़त गंवा दी और शेयर बाजार गिर गया। बीएसई सेंसेक्स सुबह 10.50 बजे 75.28 अंक यानी 0.10% की गिरावट के साथ 74,284.73 अंक पर ट्रेड कर रहा था। दूसरी तरफ निफ्टी 35.15 अंक यानी 0.15% गिरावट के साथ 23,381.40 अंक पर आ गया। इस बीच रुपया आज डॉलर के मुकाबले लगभग फ्लैट 95.71 पर खुला। पिछले सत्र में 95.74 पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयर तेजी के साथ खुले। टेक महिंद्रा के शेयर में सबसे ज्यादा 1.61 फीसदी तेजी आई। इसके अलावा अडानी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इन्फोसिस, टीसीएस, बजाज फिनसर्व और आईसीआईसीआई में भी उल्लेखनीय तेजी रही। दूसरी ओर, टाटा स्टील इंडिगो, ट्रेंट, पावरग्रिड, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस और एनटीपीसी में गिरावट रही।
ब्रॉडर मार्केट का हाल
निफ्टी पर टेक महिंद्रा, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी और महिंद्रा एंड महिंद्रा में सबसे ज्यादा तेजी रही। ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप में 0.43 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.39 फीसदी तेजी आई। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी रियल्टी और निफ्टी मीडिया में तेजी रही जबकि निफ्टी मेटल और निफ्टी ऑयल एंड गैस में गिरावट रही।
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
नई दिल्ली: सरकार एयरपोर्ट ऑपरेटर्स को एयरलाइन शुरू करने की अनुमति दे सकती है। इससे अडानी ग्रुप और जीएमआर एयरपोर्ट्स के एयरलाइन सेक्टर में उतरने का रास्ता साफ हो सकता…
नई दिल्ली: इस साल देश के सबसे बड़े आईपीओ एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट की आज शेयर मार्केट में लिस्टिंग हो गई। हालांकि यह निवेशकों की उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही। बाजार…
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने जून तिमाही में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट में…
नई दिल्ली: भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते (CETA) से भारतीय बाजारों की रौनक बढ़ने वाली है। अब आम ग्राहकों के पास बाजारों में सामान चुनने के लिए और भी ज्यादा विकल्प होंगे।…