ईरान संकट गहराने से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 700 अंक लुढ़का, निफ्टी 22,750 से नीचे
Updated on
07-04-2026 12:37 PM
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट गहराने और कच्चे तेल की कीमत में उछाल से आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से अधिक गिरावट आई है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स 22,750 अंक से नीचे चला गया है। इटरनल और इंडिगो में दो फीसदी गिरावट आई है। सुबह 9.45 बजे सेंसेक्स 564.85 अंक यानी 0.76% गिरावट के साथ 73,542.00 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 157 अंक यानी 0.68% गिरावट के साथ 22,811.25 अंक पर आ गया।
सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में गिरावट आई है। जोमैटो की पेरेंट कंपनी इटरनल के शेयरों में 2.11 फीसदी गिरावट आई जबकि इंडिगो का शेयर 1.91 फीसदी गिर गया। महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, मारुति और एसबीआई में भी गिरावट आई। ब्रॉडर मार्केट्स में निफ्टी मिडकैप में 1.47 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.88 फीसदी गिरावट आई। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी ऑटो में 2 फीसदी गिरावट आई। निफ्टी बैंक और निफ्टी पीएसयू में भी गिरावट रही। दूसरी ओर निफ्टी मेटल और निफ्टी मीडिया में तेजी रही।
शेयर बाजार का हाल
शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में गिरावट
सेंसेक्स 700 अंक गिरा, निफ्टी 22,750 से नीचे
सेंसेक्स से सभी शेयरों में गिरावट, इटरनल 2% लुढ़का
कच्चे तेल में फिर तेजी, ब्रेंट क्रूड 110 डॉलर के पार
कच्चे तेल में उछाल
कच्चे तेल की कीमत में आज फिर तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड 1.55 फीसदी तेजी के साथ 111.5 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। इसी तरह डब्ल्यूटीआई क्रूड 2.7 फीसदी उछाल के साथ 115.5 डॉलर पर आ गया। अमेरिकी बेंचमार्क में दिसंबर के लो लेवल से 110 फीसदी तेजी आई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए बुधवार सुबह तक की डेडलाइन दी है जो तेजी से करीब आ रही है।
नई दिल्ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
नई दिल्ली: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने इस बार धान खरीद में रिकॉर्ड बना दिया है। प्रदेश सरकार की एजेंसियों द्वारा धान की खरीद 2025-26 में रिकॉर्ड 64.2 लाख…
नई दिल्ली: कल शुक्रवार को मेन बोर्ड से टेम्पसैंस इंस्ट्रूमेंट्स का आईपीओ शेयर बाजार में लिस्ट हुआ। इसने लिस्टिंग पर ही निवेशकों को करीब 110 फीसदी मुनाफा दिया। बाद में…