भोपाल में आवारा श्वान ने 7 साल के बच्चे पर किया हमला, कमर के निचले हिस्से में कई जख्म
Updated on
13-05-2024 11:38 AM
भोपाल। शहर की सड़कों पर घूमते आवारा श्वानों द्वारा लोगों और खासकर बच्चों पर हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला जहांगीराबाद इलाके के जिंसी का है, जहां 7 साल के मासूम पर आवारा कुत्तों ने हमला कर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया। कुत्तों के हमले से बच्चे के कमर के निचले हिस्से में कई जख्म आए। आसपास से गुजर रहे लोगों ने कुत्तों को दूर हटाते हुए बच्चे को बचाया। जहांगीराबाद इलाके में तीन हफ्तों में बच्चे पर कुत्तों के हमले की यह तीसरी घटना है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बैंक कालोनी, जिंसी में तासिन खान (7) शनिवार रात करीब 09 बजे सड़क पर खेल रहा था। तभी वहां घूम रहे कुत्तों ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसे नोंचने लगे। आसपास के लोगों ने दौड़कर उसे कुत्तों से बचाया। बच्चे के स्वजन तुरंत उसे लेकर जेपी अस्पताल पहुंचे, जहां बच्चे का उपचार किया गया और उसे इंजेक्शन लगाए गए।
पहले भी हुई घटनाएं
गौरतलब है कि जहांगीराबाद के जिंसी इलाके में बीते तीन हफ्ते में आवारा श्वानों के हमले की यह तीसरी घटना है। विगत 24 अप्रैल को जहांगीराबाद इलाके में एक आवारा श्वान ने राह से गुजर रहे दो बच्चों पर हमला कर दिया था, जिन्हें आसपास के लोगों ने बचाया था। उस आवारा श्वान ने युवक को भी काटने की कोशिश की थी। उसके कुछ दिन बाद ही अफजल कालोनी में एक 12 वर्षीय बच्चे पर भी श्वान के हमले की घटना सामने आई थी। इलाके के लोग आवारा श्वानों के बढ़ते हमलों से परेशान हैं, इसके बावजूद नगर निगम का अमला कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
भोपाल। राजधानी के मेट्रो यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। एमपी मेट्रो जल्द ही मेट्रो की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी में है। अत्याधुनिक कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल (सीबीटीसी) सिग्नलिंग सिस्टम…
भोपाल। राजधानी सहित मध्य क्षेत्र के हजारों बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पहल पर अब विभाग के कर्मचारियों को इलाज…
भोपाल। बैरसिया के सिविल अस्पताल में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया । यहां करोड़ों रुपये की लागत से बन रही अस्पताल की नई बिल्डिंग की एक दीवार अचानक…
भोपाल। आइपीएस अधिकारियों के लामबंद होने और केंद्रीय नेतृत्व द्वारा रिपोर्ट मांगे जाने के बाद मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र से विधायक…
भोपाल। श्यामला हिल्स स्थित अंसल अपार्टमेंट में पशु क्रूरता का गंभीर मामला सामने आया है, जहां अज्ञात लोगों ने करीब 20 आवारा कुत्तों को जहर दे दिया। इनमें से अब तक…
भोपाल। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में इस बार किसानों की फसलों की जांच पहली बार सैटेलाइट के जरिए की जा रही है। लेकिन इस नई तकनीक ने किसानों की मुसीबत बढ़ा…
भोपाल। लंबे समय से संविदा व्यवस्था में कार्यरत लाखों कर्मचारियों के लिए मध्यप्रदेश में न्यायालय से अहम राहत की खबर सामने आई है। मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर संविदा कर्मचारी मामला में…
भोपाल। अशोका गार्डन, ऐशबाग-सेमरा समेत शहर के करीब 40 इलाकों में आज यानी गुरुवार को पांच से छह घंटे बिजली गुल रहेगी। दरअसल उक्त इलाकों में बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव का…