ऐसे खतरनाक गेंदबाज, हमारे खिलाड़ी खौफ में आ गए, भारत से शर्मनाक हार पर UAE के कोच का बड़ा बयान
Updated on
11-09-2025 02:17 PM
दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के मुख्य कोच लालचंद राजपूत ने बुधवार को एशिया कप में भारत से नौ विकेट से मिली हार के बाद कहा कि उनके बल्लेबाजों को पहली बार इतनी बेहतरीन गेंदबाजी का सामना करना पड़ा और वे विपक्षी खेमे के बड़े नामों के दबाव में आ गए। यूएई की टीम 13.1 ओवर में 57 रन पर ढेर हो गई और भारत ने छोटा सा लक्ष्य सिर्फ 4.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। कुलदीप यादव ने चार विकेट लिए। शिवम दुबे ने भी तीन विकेट अपने नाम किए।
वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाजों ने एक एक विकेट लेकर अपनी भूमिका बखूबी निभाई। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच राजपूत ने हार के बाद कहा, ‘वे इस तरह के गेंदबाजों का सामना कभी नहीं करते, वे बड़े नामों से दबाव में आ गए।’ भारत ने पहले मैच में ज्यादा स्पिन गेंदबाजों को खिलाने का फैसला किया और बुमराह के रूप में सिर्फ एक विशेषज्ञ तेज गेंदबाज को उतारा। अर्शदीप सिंह को टीम में जगह नहीं दी
राजपूत ने कहा, ‘विश्व चैंपियन टीम अन्य टीमों को धूल चटा देंगी। पावरप्ले तक तो सब ठीक था, लेकिन जैसे ही स्पिनरों ने खेलना शुरू किया, स्थिति बदल गई। ज्यादा टर्न नहीं था, लेकिन अगर कुलदीप और वरुण गेंदबाजी कर रहे हों तो बड़े बल्लेबाज भी उनके सामने जूझते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘इसके अलावा, अगर अर्शदीप अंतिम एकादश में जगह नहीं बना पाते हैं तो इससे आपको (भारतीय) टीम की गहराई का अंदाजा हो जाता है।
यहां बताना जरूरी है कि राजपूत टी20 विश्व कप 2007 की जीत के दौरान भारत के हेड कोच थे, जबकि अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को भी कोचिंग दे चुके हैं। उनकी ही कोचिंग में अफगानिस्तान ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी जगह बनाई। उम्मीद है यूएई भी इसी तरह भारत से मिली हार से उबरकर एशिया कप के अन्य मैचों में अच्छा प्रदर्शन करेगा।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…