सुहाना खान ने 'द आर्चीज' नहीं इस फिल्म से किया था डेब्यू, OTT पर मौजूद है शाहरुख के लाडली की शॉर्ट मूवी
Updated on
22-05-2024 02:17 PM
शाहरुख खान की बिटिया रानी सुहाना खान। 22 मई 2024 को अपना 24वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' में अपनी एक्टिंग का दमखम दिखा चुकी हैं। पर क्या आप जानते हैं कि ये सुहाना की पहली फिल्म नहीं है! जी हां। सुहाना 4 साल पहले ही एक शॉर्ट मूवी में काम कर चुकी हैं। आप इस फिल्म को घर बैठे ही देख सकते हैं। कहां? आइये आपको बताते हैं।
22 मई 2000 को मुंबई में जन्मीं Suhana Khan ने धीरूभाई अंबानी स्कूल से अपनी पढ़ाई की। फिर इंग्लैड में स्थित Ardingly College में एडमिशन लिया। यहां ग्रेजुएशन करने के बाद सुहाना ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी ऑफ टिस्च स्कूल ऑफ द आर्ट्स अटैंड किया।
ये है सुहाना की पहली शॉर्ट मूवी
सुहाना ने पढ़ाई करते-करते अपने कॉलेज में एक शॉर्ट मूवी में काम किया। इस मूवी का नाम 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' है। 10 मिनट की इस फिल्म में सुहाना ने जो एक्टिंग की है, वो वाकई काबिले-तारीफ है। इस फिल्म में उनकी जोड़ी Robin Gonnella के साथ जमी है।
कहां देखें सुहाना की ये फिल्म?
सुहाना की इस फिल्म को देखने के लिए आपको कोई खर्चा नहीं करना पड़ेगा। इसे आप आराम से घर बैठकर यूट्यूब पर देख सकते हैं। वो भी बिल्कुल मुफ्त।
क्या है कहानी?
इस शॉर्ट मूवी में आपको ना ही कोई गाना या फिर कोई मसाला देखने को मिलेगा। एक बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड की कहानी है, जिनका रिश्ता टूटने की कगार पर है। सिर्फ तीन लोकेशन पर शूटिंग हुई, कार, तालाब के किनारे और घर। एक-एक सीन में सुहाना के एक्सप्रेशंस एकदम सटीक हैं। बल्कि बिना मेकअप के भी वो बहुत प्यारी दिख रही हैं।
अब 'किंग' में पापा शाहरुख संग आएंगी नजर
'द आर्चीज' के बाद सुहाना की अगली फिल्म का फैंस इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स कहती हैं कि वो अपने पापा शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इस फिल्म का नाम 'किंग' है। फिलहाल, इसको लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
मलयालम फिल्मों के प्रोड्यूसर और बिजनसमैन मुरली कुन्नुमपुराथ को मॉलीवुड में 'वेल्लम' जैसी फिल्म के लिए जाना जाता है। जयसूर्या स्टारर इस फिल्म ने साल 2021 में खूब सुर्खियां बटोरी…
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने दिसंबर 2025 में 'लक्ष्मण' सुनील लहरी के बेटे और एक्टर कृष पाठक से शादी की थी। दोनों ने हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी…
अब्बास-मुस्तन के डायरेक्शन में बनी सलमान खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी की 2001 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' को अक्सर बॉलीवुड में सरोगेसी के शुरुआती दौर…