हिंदी-मराठी भाषा विवाद पर Suniel Shetty की दो टूक- मुझे बोलने पर मजबूर मत करो
Updated on
22-01-2026 01:05 PM
महाराष्ट्र में हिंदी-मराठी भाषा को लेकर मामला गरम रहता है। इस विवाद की शुरुआत तब हुई थी, जब राज्य सरकार ने मराठी और इंग्लिश मीडियम के स्कूलों में क्लास 1 के स्टूडेंट्स के लिए हिंदी को अनिवार्य करने का फैसला किया था। इस पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी राय रखी। अब सुनील शेट्टी ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
सुनील शेट्टी ने ANI से कहा, 'मैं बहुत कम उम्र में ही यहां से चला गया था। कुछ और बनने के लिए नहीं, ना ही कोई और व्यक्ति बनने के लिए। ये कदम अवसर की वजह से था, ना कि पहचान को नए सिरे से गढ़ने की इच्छा से। मुंबई में अपना करियर बनाने के बावजूद उनकी आत्म-पहचान बदली नहीं है।
'मुझे भाषा बोलने के लिए मजबूर मत करो'
मैसूर के रहने वाले सुनील शेट्टी ने कहा, 'मैं जो कुछ भी करता हूं, उसमें मंगलुरु की झलक मिलती है।' वो आगे कहते हैं, 'जब कोई पूछता है, मराठी का क्या? तो मैं कहता हूं, मराठी का क्या?' उन्होंने ये सवाल उठाते हुए कहा कि भाषा को अक्सर किसी की पहचान का जरूरी प्रतीक क्यों मान लिया जाता है! वे किसी भी तरह के दबाव का विरोध करते हुए कहते हैं, 'नहीं, आपको मराठी बोलनी ही है। मैंने कहा, मुझे ऐसा करने की कोई बाध्यता नहीं है। मैं जब चाहूंगा, तब बोलूंगा। मुझे भाषा बोलने के लिए मजबूर मत करो।'
'महाराष्ट्रीयन बच्चों से बेहतर मराठी बोलता हूं'
मुंबई को अपनी कर्मभूमि मानते हुए उन्होंने समझाया कि वे मराठी सीखना क्यों जरूरी समझते हैं! उन्होंने कहा, 'अगर ये मेरी कर्मभूमि है तो अगर मैं भाषा सीखता हूं तो मैं बहुत से लोगों को खुश रखूंगा। मैं शायद आज मुंबई में रहने वाले ज्यादातर महाराष्ट्रीयन बच्चों से बेहतर मराठी बोलता हूं।'
सुनील शेट्टी की अपकमिंग मूवी
1992 में 'बलवान' फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले सुनील को 2025 में 'केसरी वीर' के बाद अब 'वेलकम टू द जंगल' में देखा जाएगा। ये फिल्म इस साल रिलीज होने के लिए तैयार है। ये क्रिसमस पर दस्तक देगी।
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…