Select Date:

सुनील गावस्कर ने रिकी पोंटिंग को दिखाया आइना, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर शुरू हुई जुबानी जंग

Updated on 02-09-2024 03:15 PM
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए जुबानी जंग शुरू हो चुकी है। दोनों देशों के पूर्व क्रिकेटर्स अपनी अलग-अलग भविष्यवाणी कर रहे हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने यह दावा किया था कि था कि इस बार भारत को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 3-1 से हार मिलेगी, लेकिन अब पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने पोंटिंग को ऐसा जवाब दिया है कि उसे सुनकर उन्हें मिर्ची लग जाएगी। सुनील गावस्कर ने अपने एक कॉलम में लिखते हुए कहा कि, 'भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को उनके ही घर में लगातार तीन सीरीज में हराने का ऐतिहासिक कारनामा करेगा।'
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया इसी साल नवंबर में शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत की मेजबानी करने के लिए तैयार है। गावस्कर ने लिखा, 'मेरी भविष्यवाणी है कि भारत 3-1 से जीतेगा। डेविड वॉर्नर के संन्यास के बाद उनके ओपनिंग की समस्याएं बढ़ गई है और ऑस्ट्रेलिया का मध्यक्रम भी थोड़ा अस्थिर है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर से हारने के लिए तैयार है।'
सुनील गावस्कर से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी भविष्यवाणी की थी। पोंटिंग ने पिछले सप्ताह आईसीसी रिव्यू शो पर कहा था कि, 'मैं स्पष्ट रूप से ऑस्ट्रेलिया को जीतने के लिए समर्थन दूंगा और मैं कभी भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ समर्थन नहीं दूंगा। कहीं न कहीं एक ड्रॉ होगा और कहीं न कहीं खराब मौसम होगा। इसलिए मैं ऑस्ट्रेलिया को 3-1 से जीत का अनुमान लगा रहा हूं।'
इस साल बॉर्डर-गवस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में होगा। यह 1991-92 के बाद पहली बार है जब बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया भारत की मेजबानी 5 मैच सीरीज के लिए कर रहा है, जबकि ऐतिहासिक रूप से दोनों टीमों के बीच 4-4 टेस्ट का मुकाबला होता था।

भारत के पास है बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी

भारत ने 2018-19 और 2020-21 दोनों में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया था। 1996 में बॉर्डर-गवस्कर ट्रॉफी की शुरुआत के बाद से यह ऑस्ट्रेलिया में भारत की पहली सीरीज जीत थी। कुल मिलाकर भारत ने 2016 से लगातार 4 सीरीज में जीत के साथ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को बरकरार रखा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.