सड़क किनारे लोगों के कपड़े प्रेस करते दिखे Sunil Grover, तो यूजर्स हैरान, बोले- ये तो बंदा ही अलग है
Updated on
21-03-2026 03:17 PM
सुनील ग्रोवर आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं और उनके टैलेंट के आगे हर कोई नतमस्तक है। कपिल शर्मा के शो में उन्होंने सलमान खान से लेकर आमिर खान, गुलजार और अब हाल ही कादर खान बनकर जो किया, उसने हर किसी को अपना मुरीद बना लिया। बॉलीवुड सेलेब्स तो सुनील ग्रोवर को कादर खान के रूप में देख उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। और सुनील ग्रोवर हैं कि वह इस स्टारडम से परे एक आम जिंदगी जीते हुए फैंस को इम्प्रैस करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। वह कभी सड़क किनारे गन्ने का जूस बनाते दिख जाते हैं, तो कभी सरकारी नल पर कपड़े धोते, तो कभी चाय की टपरी पर चाय बेचते। और अब सुनील ग्रोवर सड़क किनारे लोगों के कपड़ों पर प्रेस करते दिखे, तो फैंस हैरान रह गए।
सुनील ग्रोवर का वीडियो, लोगों के कपड़ों पर प्रेस करते दिखे
सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सड़क किनारे एक तंबू में कपड़ों पर प्रेस करते नजर आ रहे हैं। बराबर में एक आदमी बैठा है, जो सुनील ग्रोवर को प्रेस करता देख मुस्कुरा रहा है। शायद वह उस दुकान का मालिक है। वीडियो में सुनील ग्रोवर कोयले वाली प्रेस से पैंट पर इस्त्री कर रहे हैं और इस काम में ऐसे मशगूल हैं, जैसे उन्हें दीन-दुनिया से मतलब ही नहीं। वीडियो शेयर कर सुनील ग्रोवर ने लिखा है, 'हैलो फ्रेंड्स, अच्छे कपड़े पहन लो।'
फैंस हुए सुनील ग्रोवर के मुरीद- ये बंदा अलग, लेजेंड है एकदम
इस वीडियो पर फैंस और सेलेब्स के जबरदस्त कमेंट्स आ रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, 'सुनील सर आप लेजेंड हो। आपके जैसे बहुत कम लोग हैं इस धरती पर। आप इतने ज्यादा टैलेंटेड हैं कि आपकी तारीफ करने बैठो तो एक प्रकाश वर्ष भी कम पड़ जाए। और आपके जैसे टैलेंटेड लोग अक्सर बहुत डाउन टू अर्थ होते हैं। आपको भगवान सदा खुश रखे और आपको अच्छी सेहत दे।' एक ने लिखा है, 'ये बंदा ही अलग है।' एक और कमेंट है, 'सुनील ग्रोवर सभी किरदारों को प्रैक्टिली रियल लाइफ में एक्सपीरियंस करते हैं और फिर उन्हें पर्दे पर निभाते हैं। हर एक्टर को उनसे सीखना चाहिए।' एक बोला, 'ये सारा का सारा टैलेंट क्या भगवान ने आपमें भर दिया?'
सुनील ग्रोवर ने कपिल के शो में निभाए ये किरदार
सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा के शो में अभी तक जो किरदार निभाए हैं, उनमें गुत्थी, डॉ. मशूर गुलाटी, रिंकू भाभी, भिंडी भाई, चुटकी, डफली और इंजीनियर चुंबक मित्तल शामिल है। इसके अलावा उन्होंने शो में सलमान खान, आमिर खान, एसएस राजामौली, नवजोत सिंह सिद्ध, गुलजार, कपिल देव और हाल ही कादर खान की मिमिक्री की और सभी को हैरान कर दिया।
सुनील ग्रोवर का स्ट्रगल, ऐसे मिला स्टारडम
सुनील ग्रोवर को अपने करियर में बहुत स्ट्रगल करना पड़ा था। उन्होंने फिल्मों में करियर की शुरुआत अनीस बज्मी की फिल्म 'प्यार तो होना ही था' से की थी। इसमें उन्होंने तोताराम नाम के एक नाई का किरदार निभाया था, जो गलती से अजय देवगन की मूंछें काट देता है। फिर उन्होंने जसपाल भट्टी के साथ भी काम किया और कॉमेडी की बारीकियां सीखीं। सुनील ग्रोवर ने फिर फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किए, पर पॉपुलैरिटी 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' से मिली थी। इसके बाद सुनील ग्रोवर ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। तब से वह कई सीरीज और 'जवान' जैसी फिल्में कर चुके हैं।
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्सियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अधिक कमाई करने वाले सिंगर…
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…