14 की उम्र में सुपरस्टार वाला स्टारडम, वैभव सूर्यवंशी से मिलने 6 घंटे की ड्राइव करके पहुंचीं दो फैंस
Updated on
10-07-2025 02:27 PM
नई दिल्ली: भारत के उभरते बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी महज 14 साल की उम्र में फैंस के दिलों पर छा चुके हैं। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी की वजह से वह लगातार चर्चा में रहते हैं। हाल ही में हुई भारत अंडर-19 और इंग्लैंड अंडर-19 की यूथ सीरीज में उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया। 5 मैचों की सीरीज में वैभव के बल्ले से 355 रन निकले। वैभव ने चौथे वनडे मैच में 143 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने इस दौरान सिर्फ 52 गेंद पर अंडर-19 वनडे इतिहास का सबसे तेज शतक ठोका। उन्होंने पाकिस्तान के कमरान गुलाम का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
वैभव के लिए फैंस की दीवानगी
वैभव की लोकप्रियता सिर्फ भारत ही नहीं, यूके तक फैल चुकी है। फैंस सिर्फ उन्हें देखने के लिए दूर-दराज से स्टेडियम पहुंच रहे हैं। आन्या और रिवा नाम की दो 14 साल की लड़कियों ने 6 घंटे ट्रैवल करके वॉर्सेस्टर में हुए चौथे और पांचवें वनडे में वैभव से मुलाकात की। दोनों लड़कियां राजस्थान रॉयल्स की जर्सी पहनकर आई थीं और वैभव के साथ तस्वीर खिंचवाई।
राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'सबूत है कि हमारे पास सबसे बेहतरीन फैंस हैं। 6 घंटे गाड़ी चलाकर वॉर्सेस्टर पहुंचीं, पिंक जर्सी पहनी। वैभव और टीम इंडिया के लिए चीयर किया। आन्या और रिवा वैभव की उम्र की ही हैं। उनके लिए ये दिन यादगार रहा।'
भारत ने सीरीज 3-2 से जीती
वैभव की दमदार पारियों की बदौलत भारत ने सीरीज़ 3-2 से अपने नाम की। अंतिम मैच को छोड़कर उन्होंने हर मुकाबले में टीम को तेज शुरुआत दी और इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर खबर ली। इससे पहले वैभव का नाम आईपीएल 2025 में तब चर्चा में आया जब वे सिर्फ 13 साल की उम्र में कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जड़कर T20 क्रिकेट का सबसे युवा शतकवीर बनने का इतिहास रच दिया। यह आईपीएल में किसी भी भारतीय बल्लेबाज का सबसे तेज शतक है।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…