वहीं इस मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में आरसीबी की टीम ने पहल बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 5 विकेट के नुकसान पर 205 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में राजस्था की शुरुआत तो दमदार हुई थी, लेकिन अंतिम ओवरों में टीम बिखर गई और आरसीबी ने रियान पराग की अगुवाई वाली टीम से नाक के नीचे से मैच को निकाल लिया।


