सूर्यकुमार यादव की वाइफ ने खरीदा मुंबई में महल जैसा अपार्टमेंट, जानिए कीमत और लोकेशन
Updated on
24-02-2026 01:58 PM
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के कप्तान और स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी ने 1500 स्क्वायर फीट का मुंबई में एक आलीशान फ्लैट खरीदा है। सीआरई मैट्रिक्स द्वारा प्राप्त प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डोक्यूमेंट्स के मुताबिक, देविशा ने मुंबई में देवनार के गोदरेज स्काई टेरेसेस प्रोजेक्ट में 7.18 करोड़ रुपये का फ्लैट खरीदा है।
इस खरीद के साथ ही परिवार का रियल इस्टेट पोर्टफोलियो गोदरेज प्रॉपर्टीज द्वारा बनाए गए देवनार प्रोजेक्ट में और भी बेहतर हो गया है। पिछले साल सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी ने इसी बिल्डिंग में दो अपार्टमेंट खरीदे थे। अब उन्होंने तीसरा भी खरीद लिया है। 2025 में देविशा शेट्टी ने दो अपार्टमेंट इसी बिल्डिंग में 17 और 18वें माले पर खरीदे थे। डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, इसी बिल्डिंग के 18वें माले पर अब तीसरा अपार्टमेंट भी उन्होंने खरीद लिया है।
20 फरवरी को खरीदा गया अपार्टमेंट
डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, 20 फरवरी 2026 को अपार्टमेंट खरीदा गया था। अपार्टमेंट की स्टैंप ड्यूटी 35.90 लाख और 30 हाजार रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस भी दे दी गई है। बता दें कि अपार्टमेंट दो पार्किंग स्पेसिज के साथ खरीदा गया है।
टी20 वर्ल्ड कप में बिजी हैं सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव इस वक्त भारत और श्रीलंका में हो रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बिजी हैं। ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया था और चार में से चार मुकाबले जीतकर सुपर 8 के लिए क्वालीफाई किया था। पाकिस्तान पर भी इस दौरान टीम इंडिया ने 61 रन की बड़ी जीत दर्ज की थी। हालांकि टीम इंडिया सुपर 8 का आगाज उस तरीके से नहीं कर पाई। उनको अपने पहले मैच में ही साउथ अफ्रीका के सामने बड़ी हार का सामना करना पड़ा। साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हरा दिया। इस हार से भारत की सेमीफाइनल की राह मुश्किल जरूर हुई है। लेकिन नामुमकिन नहीं।
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…