Select Date:

विवाद के बीच 6 वर्षीय बच्ची पर तलवार से हमला:भोपाल में यू-टर्न लेते वक्त किया वार

Updated on 28-03-2026 11:21 AM
भोपाल, भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके में 6 साल की मासूम के सिर में तलवार मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धाराओं में इजाफा कर दिया है। पुलिस ने पहले केवल साधारण मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी।

शुक्रवार को पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा में इजाफा किया है। टीआई यूपीएस चौहान ने बताया कि आरोपियों की पहचान फिलहाल नहीं की जा सकी है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

6 वर्षीय मिरल अहमद पुत्री फैजान अहमद इंद्र विहार कॉलोनी एयरपोर्ट रोड की रहने वाली है। वह प्राइवेट स्कूल में किंडर गार्डन में पढ़ाई कर रही है। उसके पिता फैजान अहमद पोस्ट ऑफिस में जॉब करते हैं। फैजान के मुताबिक, उनका ससुराल शाहजहांनाबाद इलाके में स्थित नूर महल में है। बुधवार को उनकी पत्नी दोनों बच्चों के साथ मायके में मेहमानी में आई हुई थी। बुधवार की देर रात वह पत्नी और बेटा-बेटी को ससुराल से दो पहिया वहन से लेकर अपने एयरपोर्ट रोड स्थित घर के लिए रवाना हुए।

रोड पर पहले से चल रहा था विवाद

फैजान अहमद के अनुसार, ससुराल से कुछ ही दूरी पर स्थित शब्द प्रिंटिंग प्रेस के पास पहुंचे, जहां पहले से विवाद चल रहा था। करीब 70 से 80 लोग आपस में बहसबाजी कर रहे थे। उन्होंने अपने दोपहिया वाहन से यू-टर्न लेने का प्रयास किया, क्योंकि गली संकरी थी, लिहाजा मोड़ने में देरी हुई। इसी बीच विवाद कर रहे युवकों में मारपीट हो गई। हंगामे के बीच किसी ने एक जोरदार वार किया। धारदार हथियार से उनकी बेटी के सिर में चोट लगी और सिर में गहरी चोट आई।

अस्पताल की ओर से पुलिस को सूचना दी गई

फैजान अहमद ने बताया कि घबराहट में किसी तरह मैं मौके से मेन रोड की तरफ गया। पास के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में बच्ची का उपचार कराया। अस्पताल की ओर से पुलिस को सूचना दी गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की। फैजान ने बताया कि हमला करने वाले किसी भी व्यक्ति को वह नहीं जानते हैं। जिसके हाथ से बेटी के सिर पर चोट आई है, सामने आने पर उसकी पहचान कर सकते हैं।

वाहनों में तोड़फोड़ कर बदमाश फरार हुए

फैजान के अनुसार, उन्हें जानकारी मिली है कि आरोपी कहीं बाहर के रहने वाले थे। घटनास्थल पर रहने वाले किसी युवक को मारने आए थे, बदमाशों ने उनकी बेटी पर हमला करने के साथ ही दो से तीन वाहनों में तोड़फोड़ की, सभी लाठी डंडे और तलवारों से लैस थे। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। हालांकि उनके सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपे गए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
भोपाल। राजधानी के मेट्रो यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। एमपी मेट्रो जल्द ही मेट्रो की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी में है। अत्याधुनिक कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल (सीबीटीसी) सिग्नलिंग सिस्टम…
 23 April 2026
भोपाल। राजधानी सहित मध्य क्षेत्र के हजारों बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पहल पर अब विभाग के कर्मचारियों को इलाज…
 23 April 2026
भोपाल। बैरसिया के सिविल अस्पताल में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया । यहां करोड़ों रुपये की लागत से बन रही अस्पताल की नई बिल्डिंग की एक दीवार अचानक…
 23 April 2026
भोपाल। कहते हैं कि कोई भी बड़ा निर्णय यूं ही नहीं हो जाता। ऐसा ही कुछ किसानों को भूमि अधिग्रहण पर चार गुना मुआवजा देने के मामले में भी हुआ। अधिकारी…
 23 April 2026
भोपाल। आइपीएस अधिकारियों के लामबंद होने और केंद्रीय नेतृत्व द्वारा रिपोर्ट मांगे जाने के बाद मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र से विधायक…
 23 April 2026
 भोपाल। श्यामला हिल्स स्थित अंसल अपार्टमेंट में पशु क्रूरता का गंभीर मामला सामने आया है, जहां अज्ञात लोगों ने करीब 20 आवारा कुत्तों को जहर दे दिया। इनमें से अब तक…
 23 April 2026
भोपाल। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में इस बार किसानों की फसलों की जांच पहली बार सैटेलाइट के जरिए की जा रही है। लेकिन इस नई तकनीक ने किसानों की मुसीबत बढ़ा…
 23 April 2026
भोपाल। लंबे समय से संविदा व्यवस्था में कार्यरत लाखों कर्मचारियों के लिए मध्यप्रदेश में न्यायालय से अहम राहत की खबर सामने आई है। मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर संविदा कर्मचारी मामला में…
 23 April 2026
 भोपाल। अशोका गार्डन, ऐशबाग-सेमरा समेत शहर के करीब 40 इलाकों में आज यानी गुरुवार को पांच से छह घंटे बिजली गुल रहेगी। दरअसल उक्त इलाकों में बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव का…
Advt.