Select Date:

ट्रम्प पर हमले की तस्वीर वाली टी-शर्ट मार्केट में आई:घटना के 3 घंटे के अंदर चीन के ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिकने लगी

Updated on 15-07-2024 02:36 PM

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर रविवार सुबह जानलेवा हमला हुआ। पेंसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली में हुई गोलीबारी में एक गोली उनके कान को छूकर निकल गई। इसमें वे बाल-बाल बच गए। 15 मिनट बाद वह तस्वीर सामने आई जिसमें ट्रम्प के चेहरे पर खून था और वे मुट्‌ठी हवा में लहराते हुए 'फाइट-फाइट' बोल रहे थे।

इस घटना के 2 घंटे बाद ही इस ट्रम्प पर हमले की तस्वीर वाली टी-शर्ट चीन की ई-कॉमर्स कंपनी ताओबाओ पर बिकने लगी। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक इन टी-शर्ट्स के लिए चीन के अलावा अमेरिका से भी ऑर्डर आ रहे हैं। एक टी-शर्ट की कीमत करीब 450 रुपए है।

ट्रम्प की इस तस्वीर के साथ लोग अलग-अलग स्लोगन लिखकर टी-शर्ट डिजाइन कर रहे हैं। किसी टी-शर्ट पर 'शूटिंग मेक्स मी स्ट्रॉन्गर', ‘आई विल नेवर स्टॉप’ तो किसी पर 'फाइट नेवर सरेंडर' लिखा है।

टी-शर्ट के 3 घंटे के अंदर 2 हजार से ज्यादा ऑर्डर मिले
चीन में रहने वाली और ताओबाओ पर सामान बेचने वाली ली जिनवेई ने बताया कि शूटिंग की खबर आते ही उन्होंने टी-शर्ट के डिजाइन को प्रिंट के लिए दे दिया था। उन्होंने सेल के लिए भी इसे सोशल मीडिया पर डाला था। देखते ही देखते उन्हें 3 घंटे के अंदर 2 हजार से ज्यादा ऑर्डर मिल गए।

जिनवेई ने बताया की उन्हें एक टी-शर्ट को बनाने में आधा मिनट लगता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस साल हमने फैक्ट्री में केवल ट्रम्प के ही प्रिटेंट कपड़े बनाए है, क्योंकि उन्हें लगता है इस बार वे चुनाव जीतने वाले हैं।

'टी-शर्ट से डोनेशन इकट्ठा कर रहे हैं'
अमेरिकी अखबार पोलिटिको के मुताबिक अमेरिका में भी इस टी-शर्ट को लेकर काफी क्रेज देखने के मिल रहा है। एक कंटेंट क्रिएटर हॉजट्विन्स ने टी-शर्ट की इमेज को पोस्ट कर कहा कि इस शर्ट से होने वाला 100% मुनाफा ट्रम्प को जाएगा।

गोली लगने के बाद ट्रम्प ने मुट्ठी भीचीं
अमेरिका में 13 जुलाई को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर एक चुनावी रैली में गोलियां चलीं। 20 साल के हमलावर ने 400 फीट दूर से 8 राउंड गोलियां फायर कीं। इनमें से एक गोली ट्रम्प के दाहिने कान को चीरते हुए निकल गई। पूर्व राष्ट्रपति का चेहरा खून से सना था, फिर भी वे अपनी मुट्ठी भींचे हुए फाइट-फाइट चिल्लाते रहे। आरोपी को सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने मौके पर ही ढेर कर दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
 25 April 2026
मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
 24 April 2026
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…
 24 April 2026
तेल अवीव: पूरी दुनिया की नजर इजरायल के ईरान और लेबनान के साथ तनाव पर बनी हुई है। वहीं, इन सबके बीच तेल अवीव हजारों किलोमीटर दूर भारत में एक ऑपरेशन…
Advt.