पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के 'घुसकर मारेंगे' वाले बयान पर भड़का तालिबान, पाकिस्तान को अंजाम भुगतने की धमकी, क्या शुरू होगा युद्ध
Updated on
29-06-2024 12:22 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शुक्रवार को एक बार फिर आरोप लगाया कि अफगानिस्तान के पाकिस्तान के अंदर आतंकवाद का निर्यात किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अफगानिस्तान के अंदर कार्रवाई का अधिकार है। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के इस बयान के बाद अफगानिस्तान पर शासन करने वाला तालिबान भड़क गया है। तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने पाकिस्तान को सीधी धमकी देते हुए कहा है कि अफगानिस्तान के क्षेत्र में किसी भी तरह के प्रत्यक्ष का अप्रत्यक्ष हमले के गंभीर परिणाम होंगे और ऐसा करने वालों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।
ख्वाजा आसिफ ने क्या कहा था?
पाकिस्तान की संसद में बोलते हुए ख्वाजा आसिफ ने शुक्रवार को कहा था कि 'दो दिन पहले मैंने कहा था कि अफगानिस्तान से आतंकवाद हमारी धरती पर फैल रहा है और वहां आतंकवादियों के छिपे होने के सबूत हैं।' उन्होंने जोर देते हुए कहा कि 'हमें अपने लोगों की रक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई करने का भी अधिकार है।' आसिफ ने कहा कि अगर दोनों देश भाईचारे वाले रिश्ते बनाए रखना चाहते हैं तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता है।
तालिबान ने दी अंजाम भुगतने की धमकी
आसिफ के बयान पर तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी करके कहा, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का अफगानिस्तान की संप्रभुता के संभावित उल्लंघन वाला बयान गैरबुद्धिमत्तापूर्ण और स्थिति को खराब करने वाला है, जिसके किसी को फायदा नहीं होगा। पाकिस्तानी नेतृत्व को संवेदनशील मुद्दों पर इस तरह के सनसनीखेज बयान देने से बचना चाहिए। इसमें आगे कहा गया कि अफगानिस्तान का राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय चेतावनी देता है कि हमारे क्षेत्र में किसी भी तरह की आक्रामक कार्रवाई, चाहे वह प्रत्यक्ष हो या अप्रत्यक्ष हो, उसके गंभीर परिणाम होंगे। इसमें यह भी कहा गया कि इस्लामिक अमीरात (तालिबान) जोर देकर कहता है कि अफगान जमीन का उपयोग किसी दूसरे देश के खिलाफ नहीं होने देता है।आसिफ के बयान की तालिबान ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान के विपक्षी नेताओं ने भी निंदा की है। विपक्षी नेताओं ने रक्षा मंत्री के बयान की निंदा के साथ ही उनसे माफी की भी मांग की। पाकिस्तान नेशनल एसेंबली में विपक्ष के नेता उमर अयूब खान ने कहा, ख्वाजा आसिफ के बयान से तनाव बढ़ने और आतंकवाद की लहर भड़कने की संभावना है, जिससे क्षेत्रीय स्थिरता और शांति के किए गए प्रयासों पर पानी फिर सकता है।
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
मनीला: अमेरिका ने जापान और फिलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फिलीपींस में बाल्किस्तान 2026 नौसैनिक अभ्यास शुरू किया है। इस अभ्यास को जमीन से लेकर समुद्र…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…