Select Date:

अपने स्टोर लॉन्च पर आर्यन खान का खास खयाल रखती दिखीं तमन्ना भाटिया, वीडियो में दिखी बॉन्डिंग

Updated on 02-02-2026 06:01 PM
फिल्मों में काम करने वाले तमाम सितारे कुछ न कुछ नया बिजनेस में भी हाथ आजमाते नजर आ रहे हैं। इस लिस्ट में नया नाम है तमन्ना भाटिया का। तमन्ना भाटिया का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वो भीड़ के बीच आर्यन खान के साथ गहराई से कुछ डिस्कस करती दिख रही हैं। बता दें कि तमन्ना भाटिया अब एक्टर होने के साथ-साथ बिजनेस की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं। तमन्ना ने लग्जरी जूलरी के कारोबार में कदम बढ़ाया है और अपना स्टोर लॉन्च किया है। इसी मौके पर वहां तमाम सिलेब्रिटीज़ के बीच आर्यन खान भी नजर आए।

तमन्ना ने हाल ही मुंबई के जुहू में अपने फाइन जूलरी बुटीक, तमन्ना स्टोर को लॉन्च किया। इस भव्य लॉन्चिंग पर फिल्मों की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की और अपना सपोर्ट जताया।

आर्यन खान को कुछ समझाती दिख रहीं तमन्ना

'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में आइटम नंबर कर चुकीं तमन्ना भाटिया के स्टोर लॉन्च पर आर्यन खान भी पहुंचे। सोशल मीडिया पर नजर आ रहे एक वीडियो में तमन्ना अपने सभी गेस्ट और भीड़ के बीच आर्यन खान से कुछ गहरी गपशप करती दिख रही हैं। तमन्ना उन्हें हाथों से इशारे करते हुए कुछ चीजों के बारे में समझा रही हैं।

'कितना क्यूटली तमन्ना ने आर्यन का हाथ थामा'

इसके बाद तमन्ना आर्यन को हाथ पकड़कर दूसरी ओर ले जाती दिख रही हैं। तमन्ना को देखकर ऐसा लग रहा है कि वो आर्यन को स्पेशल ट्रीट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के वीडियो को देखकर लोगों ने कहा है, 'अब बस एक ही तम्मना है कि तम्मना की हर तमन्ना पूरी हो।' एक ने कहा- अब तमन्ना का करियर बन जाएगा। एक और फैन ने कहा- कितना क्यूटली तमन्ना ने आर्यन का हाथ थामा है।

समंथा रुथ प्रभु, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रिया चक्रवर्ती

इस लॉन्चिंग के मौके पर आर्यन खान के अलावा समंथा रुथ प्रभु, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रिया चक्रवर्ती, पूजा हेगड़े, काजल अग्रवाल, फराह खान जैसी सिलेब्रिटीज़ भी नजर आई।

तमन्ना भाटिया का गाना 'गफूर' काफी चर्चा में रहा

बता दें कि आर्यन खान की वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में तमन्ना भाटिया का गाना 'गफूर' काफी चर्चा में रहा। आर्यन खान के इस वेब शो में तमन्ना के अलावा लक्ष्य, बॉबी देओल, आन्या सिंह, मनोज पाहवा, सहर बाम्बा, राघव जुयाल और मोना सिंह जैसे कई शआनदार कलाकार नजर आए।

सितारे जो फिल्मों के अलावा बिजनेस से जुड़े हैं

यहां ये भी बता दें कि बॉलीवुड के तमाम सितारे फिल्मों के अलावा अलग-अलग फील्ड से जुड़ चुके हैं। साइड बिजनेस के तौर पर ये सितारों करोड़ों में कमाई कर रहे हैं। शाहरुख खान (रेड चिलीज, आईपीएल), अक्षय कुमार (प्रोडक्शन, फैशन), शिल्पा शेट्टी (रेस्टोरेंट, फिटनेस) के अलावा आलिया भट्ट, कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने ब्रैंड्स के जरिए बिजनेस की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
 01 May 2026
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
 01 May 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
Advt.