क्या-क्या है डील में
संशोधित प्रस्ताव में अमेरिका की ओर से अतिरिक्त 25 प्रतिशत पेनल्टी टैरिफ वापस लेने के बदले में भारत का बादाम और अखरोट जैसे मेवों, सेब समेत कुछ फल, औद्योगिक सामान और लग्जरी मोटरसाइकिलों पर टैरिफ को तुरंत खत्म करने का ऑफर शामिल है।भारतीय अधिकारी ने कहा है कि दोनों तरफ के बातचीत करने वालों ने मोटे तौर पर वह सब किया है, जो वे कर सकते थे। अब गेंद डोनाल्ड ट्रंप के पाले में है। कॉमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल के बयान में भी ये चीजें दिखा है, उन्होंने इशारा किया कि भारत ने पक्ष रख दिया है।


