Select Date:

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया का एलान, पंत और बुमराह की वापसी, यश दयाल को मौका

Updated on 09-09-2024 04:17 PM

 नई दिल्ली। बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए टीम इंडिया का एलान हो गया है। 19 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाली मैच के लिए 16 खिलाड़ियों की टीम चुनी गई।


सरफराज और ध्रुव को मौका


मिडिल ऑर्डर के लिए सरफराज खान और ध्रुव जुरेल को शामिल किया गया है। तेज गेंदबाज यश दयाल को टेस्ट टीम में पहली बार मौका मिला है। विराट कोहली, केएल राहुल और ऋषभ पंत टीम में वापसी करेंगे।


यश दयाल को पहली बार मौका


स्क्वॉड में तेज गेंदबाज आकाश दीप और यश दयाल को शामिल किया गया है। सरफराज, ध्रुव और आकाश ने इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में डेब्यू किया था। यश को पहली बार टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने दलीप ट्रॉफी के पहले राउंड में चार विकेट लिए।


दलीप ट्रॉफी नहीं खेलने वाले खिलाड़ियों ने बनाई जगह


दलीप ट्रॉफी नहीं खेलने वाले छह खिलाड़ियों ने टीम में जगह बनाई है। इनमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह और सिराज शामिल हैं। विराट को छोड़कर सभी प्लेयर्स इसी साल फरवरी-मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शामिल थे।


इंग्लैंड के खिलाफ खेलने वाली टीम में बदलाव


भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ इसी साल जनवरी से मार्च के बीच पांच टेस्ट सीरीज खेली थी। उस स्क्वॉड के 12 खिलाड़ियों को बांग्लादेश सीरीज में जगह मिली है, जबकि चार नए प्लेयर्स में विराट, यश, राहुल और पंत शामिल हैं।


किंग कोहली पारिवारिक कारणों से इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज नहीं खेल पाए थे। जबकि पंत और केएल राहुल चोटिल थे। दयाल को घरेलू क्रिकेट में बेहतर परफॉर्मेंस के कारण शामिल किया गया है।


पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम


रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरैल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.