सिर्फ सीरीज नहीं जीती टीम इंडिया... शुभमन गिल की टीम ने फाड़ दी रिकॉर्ड बुक, दो मैचों में हो गए ये बड़े कारनामे
Updated on
14-10-2025 01:02 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराकर 2 मैचों की सीरीज को क्लीन स्वीप के साथ जीत लिया है। भारतीय टीम को दिल्ली टेस्ट के लिए जीत के लिए 58 रन की जरूरत थी और उनके पास 9 विकेट थे। लेकिन पांचवें दिन पहले सेशन में भारतीय टीम ने साई सुदर्शन और शुभमन गिल के रूप में दो विकेट खो दिए। हालांकि टीम इंडिया को इस मैच को जीतने में कोई दिक्कत नहीं आई। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने कई रिकॉर्ड्स को तोड़ फोड़ कर दिया है।
लगातार छठा मैच भारत में हारी वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज की टीम पिछले 8 साल में भारत में लगातार 6 मैच भारत के खिलाफ हार चुकी है। भारत में वेस्टइंडीज की भारत के खिलाफ मौजूदा हार का सिलसिला तब शुरू हुआ जब डैरेन सैमी कप्तान थे और वर्तमान में वे उनके कोच हैं। वहीं इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया की टीम 7 हार के साथ सबसे ऊपर है।
भारत में भारत के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा हार:
7- ऑस्ट्रेलिया (2008-13)
6- श्रीलंका (1986-94)
6- न्यूजीलैंड (2010-16)
6- वेस्टइंडीज (2013-25)
लंबे समय से टेस्ट मैच नहीं जीती वेस्टइंडीज
भारतीय क्रिकेट टीम पिछले कई सालों से वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच नहीं हारी है। टीम इंडिया की ये वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 27वीं टेस्ट जीत है। इस बीच वेस्टइंडीज की टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर इंग्लैंड की टीम है जिसने न्यूजीलैंड को लगातार 47 मैच हराए।
लगातार सीरीज जीत
भारतीय टीम की ये वेस्टइंडीज के खिलाफ 23 साल में 10वीं लगातार सीरीज जीत है। टीम इंडिया इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका की टीम है, जिसने 10 मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ जीते थे। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम भी इस लिस्ट में है।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…