टी20 वर्ल्ड कप में आज टीम इंडिया की अमेरिका से टक्कर, जानें मैच की हर छोटी-बड़ी जानकारी
Updated on
07-02-2026 02:43 PM
मुंबई: दो साल पहले पिछले टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में जिन सूर्यकुमार यादव ने करिश्माई कैच लपक कर भारत को विश्व चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्हीं सूर्यकुमार की अगुआई में टीम इंडिया आज से टी20 खिताब को बचाने के मिशन के साथ मैदान पर होगी। आज अमेरिका के खिलाफ मैच के साथ भारत अपने इस अभियान की शुरुआत करेगा।
इस मैच को मजाक में 'आधार कार्ड बनाम ग्रीन कार्ड' कहा जा रहा है। अमेरिकी टीम की जर्सी में कई ऐसे चेहरे होंगे जिन्होंने भारत में ही क्रिकेट का ककहरा सीखा। लेकिन, उलटफेर करने में माहिर इस अमेरिकी टीम को हल्के में लेने की गलती टीम इंडिया नहीं करेगी। शनिवार शाम को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए टूर्नामेंट का महज औपचारिक आगाज नहीं, बल्कि इरादों का ऐलान है। जहां भारत अपनी बादशाहत बनाए रखने उतरेगा और अमेरिका यह साबित करने कि क्रिकेट में उसकी मौजूदगी महज संयोग नहीं ।
बैटिंग में सुपर स्ट्राइकर्स की भरमार
टी20 वह फॉर्मेट बन चुका है जिसमें भारत सबसे सहज, सबसे संतुलित और सबसे आत्मविश्वासी दिखता है। यह भारतीय टीम टी20 को 'खेलती' नहीं, नियंत्रित करती है। भारतीय बैटिंग ऑर्डर किसी तय स्क्रिप्ट पर नहीं चलता। जरूरत पड़ी तो मध्य ओवरों में धैर्य और आखिरी ओवरों में निर्दयी प्रहार टीम के पास हर मोड़ के लिए तैयार जवाब है।
भारतीय टीम का आत्मविश्वास सिर्फ नामों पर नहीं, आंकड़ों पर भी टिका है। पिछले एक साल (6 फरवरी 2025 से 6 फरवरी 2026 तक) में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अभिषेक शर्मा का स्ट्राइक रेट 195, हार्दिक पंड्या का 168 और सूर्यकुमार यादव का 157 का रहा है। उनके साथ ईशान किशन ने वापसी के बाद लगातार प्रभाव छोड़ा है और 4 मैचों में 231 के स्ट्राइक रेट से 215 रन बनाए हैं। अभिषेक शर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी पावरप्ले में भारत की बड़ी ताकत रही है। उनके द्वारा दी गई बेहतरीन शुरुआत का फायदा उठाने के लिए मध्यक्रम में कप्तान सूर्या, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह और हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ी हैं। रिंकू सिंह जैसे फिनिशर की मौजूदगी भारत को आखिरी ओवरों में बढ़त देती है।
बॉलिंग में अनुभव और नियंत्रणः
गेंदबाजी में भारत का सबसे बड़ा हथियार जसप्रीत बुमराह हैं, जिनकी टी20 विश्व कप में इकॉनमी 5.44 रही है। वर्ल्ड कप में 26 विकेट ले चुके बुमराह को साथी पेसर अर्शदीप का अच्छा साथ मिलेगा, जो टी20 वर्ल्ड कप में 27 विकेट ले चुके हैं। हालांकि उनका इकॉनमी रेट 7.42 रन प्रति ओवर है। स्पिन में वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव जैसे उम्दा विकल्प है, जिन्होंने पिछले एक साल में क्रमशः 26 और 25 विकेट टी20 इंटरनैशनल मैचों में लिए है। हालांकि दोनों का इकॉनमी रेट इस साल क्रमशः 9 और 9.63 रन प्रति ओवर का रहा है।
नए जरूर, पर कमजोर नही
वैश्विक मंच पर अमेरिकी टीम थोड़ी नई जरूर है पर इसे कमजोर टीम नहीं कह सकते। कप्तान मोनांक पटेल ने पिछले एक साल में टी20 में लगातार रन बनाए हैं (9 मैचों में 365 रन, 1 सेंचुरी और 3 फिफ्टी), जबकि साइतेजा मुक्कमाला और मिलिंद कुमार ने मध्यक्रम में स्थिरता दी है। साइतेजा अपनी टीम के सबसे अधिक रैंकिंग्स ( 25वीं ) वाले बैटर है और उनके नाम दो फॉर्मेट में इंटरनैशनल सेंचुरी है। शुभम रंजने और हरमीत सिंह जैसे खिलाड़ी भारतीय हालात से वाकिफ हैं। गेंदबाजी में सौरभ नेत्रवलकर अमेरिका का सबसे भरोसेमंद नाम हैं (टी201 में 40 विकेट, इकॉनमी रेट 6.85), जबकि अली खान डेथ ओवरों में गति और उछाल से बल्लेबाजों को परेशान करते हैं।
कुछ आंकड़े
आमने-सामने कुल मैच- 1 भारत जीता- 1, अमेरिका जीता- 0 80 रन और चाहिए मोनांक पटेल को टी201 में 1000 रन पूरा 'करने वाला पहला अमेरिकी खिलाड़ी बनने के लिए। 8 द्विपक्षीय टी20 इंटरनैशनल सीरीज खेली है भारत ने 29 जून 2024 को टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद से लेकर और सभी जीत दर्ज की हैं।
संभावित प्लेइंग XI
भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमरा, अर्शदीप सिंह
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…