Select Date:

चेन्नई टेस्ट में टीम इंडिया की शानदार जीत, बांग्लादेश को 280 रन से हराया

Updated on 22-09-2024 12:11 PM

चेन्नई । टीम इंडिया ने चेन्नई टेस्ट में शानदार जीत दर्ज की है। दूसरी पारी में 515 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 234 रन पर ढेर हो गई। इस तरह भारत ने चेन्नई टेस्ट 280 रन से जीत लिया। पूरा स्कोर कार्ड देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।


बता दें, बांग्लादेश ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया था। भारत की पहली पारी 376 रन पर खत्म हुई थी, जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम सिर्फ 149 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इसके बाद भारत ने दूसरी पारी में भी शानदार बल्लेबाजी की और 4 विकेट के नुकसान पर 287 रन के स्कोर पर पारी घोषित कर दी।


इस तरह बांग्लादेश को 515 रन का टारगेट मिला। शनिवार को तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट खोकर 158 रन बना लिए थे। रविवार को खेल के पहले सत्र में ही बांग्लादेश ने घुटने टेक दिए।


शुभमन गिल और ऋषभ पंत जमाए शतक


दूसरी पारी में शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने शतकीय पारियां खेलीं। गिल ने जहां 176 गेंद पर 10 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 119 रन बनाए। वहीं ऋषभ पंत ने 128 गेंदों में 13 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 109 रन बनाए।


पहली पारी

भारत: 376 रन

बांग्लादेश: 149 रन

दूसरी पारी

भारत: 4 विकेट खोकर 287 रन पर घोषित

बांग्लदेश: 234 रन पर ऑल आउट


यशस्वी जायसवाल ने तोड़ा 51 साल पुराना सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड

इस बीच, टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का 51 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।


यशस्वी जायसवाल ने अपने करियर के पहले 10 टेस्ट मैचों में 1094 रन बनाए हैं। अब तक भारत के लिए पहले 10 टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सुनील गावस्कर (978 रन) के नाम था।


यशस्वी जायसवाल ने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में 56 रन बनाए थे। हालांकि दूसरी पारी में वे कुछ खास नहीं कर पाए और महज 10 रन पर आउट हो गए थे।


लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे यशस्वी


यशस्वी जयसवाल ने 2024 में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया। युवा बल्लेबाज ने इस साल 13 पारियों में 806 रन बनाए है। बल्लेबाजी में निरंतरता का नतीजा है कि आज वे 2024 के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सभी प्रारूपों में भारत का सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.