Select Date:

विराट भाई को भी बोलना... रोहित शर्मा से ऑटोग्राफ लेते हुए युवती ने ऐसा क्या कहा जिसे सुनकर हंसी छूट जाएगी

Updated on 23-10-2024 04:55 PM
फैन: रोहित भाई, प्लीज ऑटोग्राफ दे दो...
फैन: थैंक्यू सो मच, और विराट भाई को भी बोलना मेरा ठीक है, उनको बोलना बहुत बड़ी फैन आई थी...
रोहित: बोलता हूं
फैन: यू आर द बेस्ट

ये बातचीत भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और उस फीमेल फैन की है, जो स्टेडियम में घंटों अपने पसंदीदा क्रिकेटर से मिलने का इंतजार कर रही थी। दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे में खेला जाना है। 24 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे इस मैच के लिए महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पूरी तरह तैयार है।

मंद-मंद मुस्कुराते रहे रोहित शर्मा

पहला मैच सात विकेट से गंवाने के बाद यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए करो या मरो से कम का नहीं है, क्योंकि यहां हार का मतलब सीरीज में भी शिकस्त। इसी कड़ी में जब भारतीय कप्तान रोहित शर्मा स्टेडियम में अपनी टीम के साथ पसीना बहा रहे थे तो एक फीमेल फैन से उनकी मुलाकात हो गई। युवती ने रोहित शर्मा से ऑटोग्राफ मांगा और बातचीत में विराट कोहली को अपना पसंदीदा क्रिकेटर बता दिया। हिटमैन इस पूरी बातचीत को एन्जॉय करते नजर आए। साथ ही उन्होंने युवती की रिक्वेस्ट मानते हुए उनका मैसेज विराट तक पहुंचाने पर भी हामी भर दी।

न्यूजीलैंड के सामने स्पिनर्स की चुनौती

न्यूजीलैंड ने बेंगलुरू टेस्ट में भारतीय टीम को पहली पारी में 46 रन पर आउट कर दिया। भारत ने दूसरी पारी में मजबूत जज्बा दिखाया लेकिन टीम न्यूजीलैंड को 36 साल बार भारतीय सरजमीं पर जीत दर्ज करने से रोकने में नाकाम रही। न्यूजीलैंड के पास ईश सोढ़ी, मिशेल सेंटनर और एजाज पटेल जैसे अनुभवी स्पिनर है तो वही रचिन रविंद्र और ग्लेन फिलिप्स के पास भी कामचलाऊ स्पिन गेंदबाजी करने की क्षमता है। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने आज हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'हमें परिस्थितियों से जल्दी सामंजस्य बैठाना होगा। अगर पिच से गेंद को अधिक टर्न मिलती है तो हमारी टीम में चार स्पिनर हैं। हम हालांकि पहले से निर्धारित सोच के साथ मैच में उतरने से बचना चाहेंगे।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.