भारत-नेपाल के पीच सुस्ता विवाद क्या है?
सुस्ता क्षेत्र भारत और नेपाल की सीमा पर स्थित एक गांव है। यह बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास गंडक नदी के किनारे पर है। गंडक नदी भारत और भारत के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा बनाती है। नेपाल में यह नारायणी के नाम से जानी जाती है। नेपाल ने 2020 में अपने नए मानचित्र में सुस्ता को अपने इलाके में शामिल कर लिया था। नेपाल का दावा है कि भारत ने इस क्षेत्र पर अतिक्रमण किया है।दोनों देशों के बीच विवाद का मूल कारण गंडक नदी का बदलता मार्ग है। नेपाल का कहना है कि पूर्व में सुस्ता क्षेत्र गंडक नदी के दाए किनारे पर स्थित था, जो नेपाल का हिस्सा था। समय के साथ नदी ने अपना रास्ता बदला और यह इलाका नदी के बाएं किनारे पर हो गया।


