Select Date:

'उस दिन मैंने माना भूत होते हैं', अक्षय की खौफनाक आपबीती, घर में घूमती थी औरत की आत्मा, बेटा करता था बात

Updated on 18-03-2026 01:27 PM
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल ही अक्षय ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वह भूतों में विश्वास करते हैं या नहीं। इसके लिए उन्होंने अपने पुराने घर का एक डरावना वाकया सुनाया। अक्षय ने बताया कि उस घर में वह पत्नी ट्विंकल खन्ना और बेटे आरव के साथ रहते थे, और हमेशा ऐसा लगता था कि वहां कुछ है।

ट्विंकल खन्ना को लगता था घर में कुछ तो है

अक्षय कुमार ने 'इंडियाटुडे' को दिए इंटरव्यू में कहा, 'हम एक ऐसे घर में रहते थे जहां मेरी पत्नी हमेशा मुझसे कहती थी कि यहां कुछ गड़बड़ है। उस समय मेरा बेटा आरव लगभग चार या पांच साल का था।'

घर में सुनी थी महिला के चलने की आवाज

अक्षय ने आगे बताया, 'मैं उससे कहता था कि टीना, तुम पढ़ी-लिखी हो, तुम ऐसी बातें कैसे कह सकती हो? लेकिन वह यही कहती रहती थी कि उसने किसी महिला के घर के अंदर चलने की आवाज सुनी थी।'

जब बेटे आरव को किसी से बात करते देखा, कह रहा था- यहां से जाओ

अक्षय ने बताया कि वह टीना की बातों को टालते रहे और सुना-अनसुना कर देते थे, लेकिन एक दिन तब उनके होश उड़ गए, जब बेटे आरव ने हाथ से किसी की तरफ इशारा किया। उस डरावनी घटना को याद करते हुए अक्षय बोले, 'एक दिन मेरा बेटा लेटा हुआ था और अचानक उसने कहीं इशारा करते हुए कहा- यहां मत रहो, चले जाओ, तुम यहां से चले जाओ।' मैंने उससे पूछा कि तुम किससे बात कर रहे हो? कुछ पलों के लिए तो मैं भी चौंक गया। मेरी पत्नी ने कहा कि देखो, मैंने कहा था ना, कोई तो है। तुम्हारा बेटा भी किसी से बात कर रहा है। कुछ तो गड़बड़ है।

अक्षय बोले- भूत होते हैं, घर में कोई नेगेटिव एनर्जी थी

अक्षय की बात सुनकर सब हैरान रह गए। अक्षय ने आगे कहा कि वह अभी भी लॉजिक पर ही विश्वास करते हैं, पर उस घटना के कारण उनके मन में थोड़ा सा डाउट पैदा हो गया था। उस दिन उन्होंने माना कि भूत होते हैं और कोई न कोई नेगेटिव एनर्जी जरूर होती है, जो उस वक्त उनके घर में भी थी।वह बोले, 'मेरा अनुमान है कि शायद ऐसी चीजें मौजूद हैं, किसी तरह की अलौकिक शक्ति या एनर्जी। लोग कहते हैं कि कुछ लोग पॉजिटिव एनर्जी से घिरे होते हैं, जबकि कुछ लोग नेगेटिव एनर्जी को आकर्षित करते हैं। हमारे चारों ओर हमेशा किसी न किसी प्रकार की एनर्जी मौजूद रहती है।'

'भूत बंगला' की कास्ट और अक्षय- प्रियदर्शन की फिल्में

इंटरव्यू में अक्षय ने डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ काम करने पर भी बात की। दोनों की जोड़ी अभी तक 'हेरा फेरी', 'भागम भाग', 'भूल भुलैया', 'गरम मसाला' और 'खट्टा मीठा' जैसी फिल्में कर चुकी है। अब दोनों साथ में 'भूत बंगला' लेकर आए हैं। फिल्म में अक्षय के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, वामिका गब्बी भी हैं। इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 16 साल बाद साथ नजर आ रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.