टी20 विश्व कप 2026 की 20वीं टीम का भी हुआ फैसला, हार के साथ जापान का सपना टूटा
Updated on
17-10-2025 12:56 PM
दुबई: टी20 विश्व कप 2026 में हिस्सा लेने वाली 20वीं टीम का भी फैसला हो गया है। अगले साल फरवरी और मार्च में भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टी20 विश्व कप का आयोजन किया जाएगा। जापान पर जीत दर्ज करने के साथ ही यूएई टी20 विश्व कप 2026 में हिस्सा लेना वाली 20वीं टीम बन गई। ओमान की मेजबानी में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप ईस्ट एशिया पैसिफिक क्वालीफायर 2025 खेला जा रहा है। नेपाल और ओमान ने भी इसी टूर्नामेंट से टी20 विश्व कप में जगह बनाई है।
यूएई के खिलाफ जापान ने पहले बैटिंग की। टीम की बैटिंग पूरी तरह फेल रही। कप्तान केंडेल फ्लेमिंग सिर्फ 4 रन बनाकर हैदर अली का शिकार बन गए। अभिषेक आनंद 10 रनों की पारी खेलने के बाद रन आउट हो गए। इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। 12वें ओवर में 56 रन पर जापान के 8 विकेट गिर चुके थे। इसके बाद वातारू मियाउची ने 32 गेंद पर 45 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 3 चौके और दो छक्के मारे। 11वें नंबर पर उतरे अब्दुल समद (11) के साथ उन्होंने आखिरी विकेट के लिए नाबाद 44 रन जोड़े। यूएई के लिए हैदर अली ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए। मुहम्मद इरफान को दो विकेट मिले।
यूएई को कप्तान मुहम्मद वसीम और अलीशन शराफु की जोड़ी ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई। दोनों ने बैटिंग पावरप्ले में ही 66 रन बना दिए। हालांकि दोनों अर्धशतक बनाए बिना आउट हो गए। शराफु ने 27 गेंद पर 46 रन बनाए तो वसीम के बल्ले से 26 गेंद पर 42 रन निकले। मयंक राजेश कुमार ने नाबाद 13 और राहुल चोपड़ा ने नाबाद 14 रन बनाकर टीम को 13वें ओवर में ही लक्ष्य तक पहुंचा दिया।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…