टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज, टॉप पर ये खिलाड़ी
Updated on
21-01-2026 12:12 PM
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी हैं। भारतीय क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट की डिफेंडिग चैंपियन है और इस साल उनका टारगेट लगातार दूसरा खिताब जीतना है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज कौन से हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली टॉप पर हैं।
टॉप पर विराट कोहली
टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में विराट कोहली का नाम सबसे ऊपर है। उन्होंने 35 मैचों में 1292 रन बनाए हैं। उनका औसत 58.72 का रहा है, जो कि बहुत ही शानदार है। उन्होंने 15 अर्धशतक भी लगाए हैं।
दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा
विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा का नंबर आता है। रोहित शर्मा ने 47 टी20 विश्व कप मैचों में 1220 रन बनाए हैं। उनका औसत 34.85 का रहा है। उन्होंने 12 अर्धशतक लगाए हैं। रोहित शर्मा ने कई बार टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है और बड़े मैचों में भी उनका प्रदर्शन दमदार रहा है।
तीसरे नंबर पर युवराज सिंह
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर युवराज सिंह का नाम है। युवराज सिंह ने टी20 विश्व कप में 593 रन बनाए हैं। वे भारत के सबसे यादगार खिलाड़ियों में से एक हैं। युवराज सिंह ने 2007 में भारत को पहला टी20 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने एक ओवर में 6 छक्के लगाकर इतिहास रचा था।
चौथे नंबर पर एमएस धोनी
चौथे नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी का नाम है। धोनी ने टी20 विश्व कप में 529 रन बनाए हैं। वे अक्सर मुश्किल परिस्थितियों में टीम को जीत दिलाते थे। धोनी की कप्तानी में ही भारत ने 2007 में पहला टी20 विश्व कप जीता था।
गौतम गंभीर भी लिस्ट का हिस्सा
पांचवें नंबर पर गौतम गंभीर हैं। गौतम गंभीर ने 21 टी20 विश्व कप मैचों में 524 रन बनाए हैं। उनका औसत 26.20 का रहा है। उन्होंने 4 अर्धशतक लगाए हैं। गौतम गंभीर ने टीम को अच्छी शुरुआत दी और दबाव वाले मैचों में भी महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। उन्होंने 2007 में भारत को पहला टी20 विश्व कप जिताने में भी अहम योगदान दिया था।
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…