हवा में उड़ा बल्ला, बाउंड्री के बाहर गई गेंद... हार्दिक पंड्या का शॉट देखकर फील्डर भी चकरा गया
Updated on
07-10-2024 01:45 PM
ग्वालियर: भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच को आसानी से जीत लिया है। ग्वालियार के नए क्रिकेट स्टेडियम पर पहले भारत के गेंदबाजों का कमाल देखने को मिला। अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती की अगुवाई में गेंदबाजों ने बांग्लादेश को एक बार भी खुलकर नहीं खेलने दिया। इसके बाद बल्लेबाजों ने 12वें ओवर में ही टीम को जीत दिला दी। टीम इंडिया के लिए हार्दिक पंड्या के बल्ले से सबसे ज्यादा 39 रन निकले।
हार्दिक ने बल्ला फेंककर मारा चौका
हार्दिक पंड्या ने इस मैच मं बेहतरीन बल्लेबाजी की। वह पूरी लय में थे और हर गेंद पर अटैक कर रहे थे। 12वें ओवर की चौथी गेंद पर हार्दिक पंड्या ने बैकवर्ड पॉइंट की तरफ चौका मारा। तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने यह गेंद फुलटॉस फेंकी थी। इसमें सबसे रोचक बात रही कि शॉट खेलने के दौरान उनके हाथ से बल्ला छूट गया था। इसके बाद भी गेंद चौके के लिए बाउंड्री के पार चली गई।
बैट देखता रह गया फील्डर
हार्दिक पंड्या के हाथ से बैट छूटा तो वह हवा में उड़ गया। बल्ला उतरते हुए स्क्वायर लेग अंपायर की तरफ गया। गेंद बल्ले से लगने के बाद बैकवर्ड पॉइंट की तरफ गई। वहां मेहदी हसन मिराज फील्डिंग कर रहे थे। उनका ध्यान गेंद के ज्यादा बल्ले की तरफ था। जब तक वह गेंद रोकने के लिए रिएक्ट करते, वह उनके पास से ही बाउंड्री लाइन के बाहर चली गई। इसके बाद अगली गेंद पर छक्का मारकर हार्दिक पंड्या ने भारत को जीत दिला दी।
मैच में क्या क्या हुआ?
अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती की धारदार गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने पहले टी20 में बांग्लादेश के खिलाफ सात विकेट की आसान जीत दर्ज की।बांग्लादेश के 128 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने हार्दिक पंड्या, संजू सैमसन (29) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (29) की पारियों की बदौलत 8.1 ओवर शेष रहते तीन विकेट पर 132 रन बनाकर जीत दर्ज की।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…