Select Date:

भारत-पाकिस्तान मैच नहीं होने से सभी स्टेकहोल्डर्स को होगा भारी नुकसान, दांव पर लगे हैं 22 हजार करोड़

Updated on 03-02-2026 01:10 PM
नई दिल्ली: भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप मैच नहीं खेलने के पाकिस्तान सरकार के फैसले के बाद आईसीसी द्वारा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर संभावित बैन लगाए जाने की अटकलें तेज हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) इस 'महामुकाबले ' के नहीं होने से संभावित राजस्व नुकसान को देखते हुए बैन लगाने का कड़ा कदम उठा सकती है।

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाला मुकाबला अनुमान के मुताबिक करीब 25 करोड़ डॉलर (2200 करोड़ भारतीय रुपये से अधिक ) का राजस्व पैदा करता है। ऐसे में आगामी टी20 वर्ल्ड कप में इस अहम मुकाबले के नहीं होने से सभी स्टेकहोल्डर्स (हितधारकों) को भारी वित्तीय नुकसान हो सकता है।

ब्रॉडकास्टर को बड़ा नुकसान

दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण रिश्तों के चलते भारत और पाकिस्तान केवल बहु टूर्नामेंटों में ही आमने-सामने होते हैं, लेकिन इस मुकाबले को लेकर रोमांच इतना जबरदस्त होता है कि आईसीसी हर वैश्विक आयोजन में दोनों टीमों को एक ग्रुप में रखता है। पाकिस्तान अगर अपने फैसले पर अड़ा रहता है, तो उसे करोड़ों डॉलर के राजस्व नुकसान का जोखिम उठाना पड़ेगा।मैच नहीं होने की स्थिति में आईसीसी के खजाने और भारतीय मीडिया अधिकारिक जियोहॉटस्टार को भी भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। जियोहॉटस्टार पहले से ही विश्व क्रिकेट संस्था के साथ अपने तीन अरब डॉलर के करार पर फिर से बातचीत करने की कोशिश कर रहा है। ब्रॉडकास्टर को इस बड़े मुकाबले से 200 से 250 करोड़ रुपये तक के विज्ञापन राजस्व का नुकसान हो सकता है।

PCB की सालाना आय काफी कम

वॉकओवर की स्थिति में भारत को पूरे अंक मिल जाएंगे, लेकिन आईसीसी के पास पीसीबी पर वित्तीय जुर्माना लगाने का अधिकार बरकरार रहेगा। आईसीसी और पीसीबी के पूर्व कॉम्युनिकेशन हेड समी-उल-हसन बर्नी ने इस मुकाबले की आर्थिक गंभीरता का जिक्र करते हुए कहा, 'जहां तक बैन या नुकसान की बात है, जैसा कि मैंने कहा, एक मैच की लागत 25 करोड़ डॉलर है (इसमें केवल प्रसारक का नुकसान नहीं, बल्कि सभी पहलू शामिल है)। पीसीबी की सालाना आय 3.55 करोड़ डॉलर है, इसलिए अंतर बहुत, बहुत बड़ा है।' पाकिस्तान सरकार की घोषणा के बाद आईसीसी के बयान की भाषा और स्वर ने भी इस मुकाबले के निर्विवाद महत्व को रेखांकित किया।

सिर्फ मेंस टीम पर लगी है रोक!

मेंस टी20 वर्ल्ड कप में जिस दिन भारत और पाकिस्तान का ग्रुप मैच निर्धारित था उसी 15 फरवरी को दोनों देशों की विमिंस ए टीमों के बीच भी मुकाबला होना है। पाकिस्तान की सरकार ने मेंस टीम को भारत के खिलाफ खेलने से मना कर दिया है, लेकिन फिलहाल विमिंस टीम को उन्होंने
ऐसा कोई निर्देश नही जारी किया है।

भारत और पाकिस्तान की विमिंस टीमें बैंकॉक में होने वाले विमिंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भिड़ने वाली है। पीसीबी ने विमिंस - ए टीम की घोषणा संडे को ही की यानी उसी दिन जिस दिन बहिष्कार का ऐलान किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
 29 April 2026
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
 29 April 2026
नई दिल्ली: वैभव, वैभव और सिर्फ वैभव... हर जगह इस वक्त इसी नाम की चर्चा हो रही है। 15 साल के इस क्रिकेटर ने हर किसी को अपना दीवाना बना रखा…
 29 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
 29 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में अब तक 40 मैच खेले जा चुके हैं। एक के बाद एक हमको रोचक मुकाबले इस सीजन देखने को मिल रहे हैं। वहीं जैसे-जैसे सीजन…
 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
 28 April 2026
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
Advt.