तमन्ना भाटिया से 'शुगर' कॉस्मेटिक्स की CEO बोलीं- आप शार्क टैंक में होतीं तो सारे निवेश आपमें लगा देती
Updated on
24-02-2026 02:13 PM
बॉलीवुड में ऐसे सितारों की कोई कमी नहीं जो एक्टिंग के साथ-साथ अलग-अलग तरह के बिजनेस में भी अपनी पहचान बनाने में जुटे हुए हैं। हाल ही में तमन्ना भाटिया ने भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है जिसमें उन्होंने 'तमन्ना फाइन जूलरी' नाम से अपना खुद का प्रीमियम जूलरी ब्रांड लॉन्च किया है। हाल ही में एक बातचीत में तमन्ना ने भारत में कई सेलिब्रिटी-आधारित ब्रांड की असफलता पर बात करते हुए कहा कि खुद को वैसी असफलता से बचाने के लिए अपने ब्रांड के साथ शुरू से अंत तक गहराई से जुड़ी रहने के लिए तैयार हैं।
'शुगर' कॉस्मेटिक्स की सीईओ और को-फाउंडर विनीता सिंह के पॉडकास्ट पर बातचीत करते हुए तमन्ना ने कहा, 'मैं खुद को एक सेलिब्रिटी के रूप में नहीं देखती जो ब्रांड बना रही है। मैं खुद को एक फाउंडर के रूप में देखती हूं जो इस ब्रांड को खड़ा करने की कोशिश कर रही है। कोई भी सिर्फ मेरे चेहरे के लिए इस तरह के महंगे उत्पाद में पैसा नहीं लगाएगा। मैं प्रॉडक्ट के प्रति ईमानदार हूं और अगर मेरा मकसद सिर्फ पैसा कमाना होता तो मैं कोई और कैटिगरी चुन सकती था। मैं इसकी जगह कोई ऐसा प्रॉडक्ट बना सकती थी जो बहुत फेमस होता और लोगों को खूब बिकता।'
'मैं अपने काम में पूरी तरह से जुटी हुई हूं'
तमन्ना ने आगे कहा, 'मैं अपने काम में पूरी तरह से जुटी हुई हूं। नाम से लेकर पैसे, आइडिया और एग्जेक्यूशन तक। लोग एग्जेक्यूशन में वाकई पिछड़ जाते हैं, भले ही उनके विचार कितने भी अच्छे क्यों न हों, और यही वह जगह है जहां ज्यादातर बिजनेस असफल हो जाते हैं।'
एक स्टोर से छोटे लेवल पर शुरुआत की
विनीता ने तमन्ना के विचारों को सपोर्ट किया। उन्होंने कहा, 'अधिकांश प्रोडक्ट मार्केट फिट मामले में फेल हो जाते हैं, ऐसे प्रोडक्ट की कोई मांग नहीं होती है, लेकिन आपने एक स्टोर से छोटे लेवल पर शुरुआत की है और इसे कंट्रोल कर रही हैं।'
सारा पैसा तमन्ना के ब्रांड में निवेश कर देतीं
विनीता ने यहां तक माना कि वो शार्क टैंक इंडिया नामक बिजनेस रिएलिटी शो में दिखाई देने वाले ब्रांड्स में निवेश करने की अपने प्लान के अनुसार सारा पैसा तमन्ना के ब्रांड में निवेश कर देतीं। उन्होंने कहा, 'किसी भी सेलिब्रिटी ब्रांड की तुलना में इस मामले में आपका दांव सबसे बड़ा है। मैं सचमुच आपका सपोर्ट कर रही। अगर आप शार्क टैंक इंडिया में होतीं तो मैं अपने पूरे सीजन का इन्वेस्टमेंट आपके ब्रांड में कर देती।
बॉलीवुड सिलेब्रिटीज़ और उनके ब्रैंड्स
बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने अपने खुद के ब्रांड लॉन्च किए हैं और बिजनेस की दुनिया में कदम रखा है। जहां दीपिका पादुकोण ने अपना स्किनकेयर ब्रांड 82°E शुरू किया वहीं कटरीना कैफ ने अपना मेकअप ब्रांड Kay Beauty लॉन्च किया है। इसके अलावा कृति सेनन अपना स्किनकेयर ब्रांड Hyphen लेकर मार्केट में उतरी हैं और मीरा राजपूत ने भी अपना स्किनकेयर ब्रांड Akind और लग्जरी होलिस्टिक सैंक्चुअरी Dhun Wellness लॉन्च किया है।
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…