जलती हुई साबरमती ट्रेन के अंदर मरते लोगों की चीख-पुकार, रणवीर शौरी ने खड़े किए कई सवाल
Updated on
25-06-2024 03:07 PM
रणवीर शौरी स्टारर फिल्म 'एक्सीडेंट या कॉन्सपिरेसी: गोधरा' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। रणवीर शौरी की इस फिल्म में मनोज जोशी, हितु कनोडिया, डेनिसा घुमरा, गणेश यादव, मकरंग शुक्ला जैसे तमाम कलाकार हैं। ये फिल्म गुजरात के गोधरा में साबरमती ट्रेन में लगी आग की घटना में करीब 59 लोग मौत की भेंट चढ़ गए थे। इस घटना ने कई सवाल खड़े किए और अब ये फिल्म इसी मुद्दों के इर्द-गिर्द घूमती कहानी है। बता दें कि इस वक्त रणवीर शौरी 'बिग बॉस ओटीटी 3' के मेहमान हैं और शो के अंदर लोगों का ध्यान खींचने में अब तक कामयाब नजर आ रहे हैं।
1 मिनट 31 सेकंड के इस ट्रेलर में जलती ट्रेन के भीतर मौत का सामना कर रहे लोगों की चीख-पुकार है जिसके बारे में सोचकर भी रूह कांप जाए। रणवीर शौरी लॉयर की भूमिका में दिख रहे हैं और इस घटना पर चल रही सुनवाई में वो कहते हैं, 'साबरमती ट्रेन को जलाया नहीं गया, उसको जलने दिया गया। ये प्रशासन कहानी बना रहा है अपनी गैर जिम्मेदारियों को कवर करने के लिए सर।'
रणवीर शौरी ने दी दलील
इसी के साथ कुछ सवाल खड़े किए गए हैं, जिसमें कहा जा रहा है- अटैक केवल साबरमती ट्रेन में ही क्यों? जब वो अटैक हुआ तो आरपीएफ कहां था? गलती से जब उस ट्रेन में आग लग गई तो फायर ब्रिगेड कहां था? रणवीर शौरी अपनी दलील में कहते दिख रहे हैं कि ये कॉन्सपिरेसी का मामला नहीं है।
लोगों ने कहा- ये फिल्म हिट होनेवाली है
बता दें कि ये फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। एमके शिवाक्ष के निर्देशन में बनी इस फिल्म 'एक्सीडेंट या कॉन्सपिरेसी: गोधरा' को लेकर लोग खूब सारे कॉमेंट कर रहे हैं। काफी लोग रणवीर शौरी को लेकर कहते दिख रहे हैं- रणवीर शौरी ने तो बिग बॉस में कहा था कि उनके पास का नहीं, ये तो अलग ही गेम खेल रहे हैं। काफी लोगों ने कहा है कि इस फिल्म को देखना मजेजदार होगा क्योंकि कहानी तो सभी जानते हैं लेकिन पर्दे पर देखना अलग बात है। लोगों का कहना है- ये फिल्म हिट होनेवाली है।
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्सियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अधिक कमाई करने वाले सिंगर…
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…