बांग्लादेश में भारत विरोधी छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी का अंतिम संस्कार आज, भारी सुरक्षा व्यवस्था, अशांति और आगजनी जारी
Updated on
20-12-2025 01:18 PM
ढाका: बांग्लादेश में भारत विरोधी छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार से पहले देशभर में भारी सुरक्षा है, बावजूद इसके अशांति और आगजनी जारी है। रात में भी शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी से संबंध रखने वाले कई नेताओं और पूर्व मंत्रियों के घरों को जलाया गया है। उस्मान हादी की पार्टी इंकलाब मंच ने एक ऑनलाइन पोस्ट में बताया है, कि उन्हें राष्ट्रीय कवि काजी नजरुल इस्लाम की कब्र के बगल में दफनाया जाएगा। इंकलाब मंच के प्रवक्ता और जुलाई विद्रोह के एक प्रमुख नेता, हादी की गुरुवार को सिंगापुर के एक अस्पताल में मौत हो गई। उन्हें पिछले शुक्रवार को ढाका में नकाबपोश बंदूकधारियों ने गोली मार दी थी, जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें सिंगापुर ले जाया गया था।
हादी की मौत के बाद बांग्लादेश की राजधानी ढाका और अन्य शहरों में हिंसा भड़क उठी और भीड़ ने कई इलाकों में भारी आगजनी की है। हालांकि, मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने संयम बरतने की अपील की है, लेकिन देश में अभी भी तनावपूर्ण माहौल है। कल शाम को हादी का शव सिंगापुर से ढाका पहुंचा है। रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश ने दोपहर 2 बजे नेशनल पार्लियामेंट बिल्डिंग के साउथ प्लाजा में होने वाली अंतिम संस्कार की प्रार्थना के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी है। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंतिम संस्कार की प्रार्थना के दौरान संसद भवन और उसके आसपास ड्रोन पर बैन लगा दिया गया है।
छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी का अंतिम संस्कार आज शरीफ उस्मान हादी 2024 के छात्र आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहे थे। इस आंदोलन में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से बाहर कर दिया गया था। वे भारत-विरोधी बयानों और 'ग्रेटर बांग्लादेश' के विवादित नक्शों को प्रचारित करने के लिए जाने जाते थे, जिनमें भारत के कुछ हिस्सों को शामिल दिखाया गया था। 12 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद जब वे ई-रिक्शा से लौट रहे थे, तभी उन्हें सिर में गोली मार दी गई थी। पहले उन्हें ढाका में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर सिंगापुर भेजा गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। वे अगले साल फरवरी में होने वाले आम चुनावों के उम्मीदवार भी थे, जिससे उनकी हत्या को राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील माना जा रहा है।
हादी की मौत के बाद बांग्लादेश सरकार ने शनिवार को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है और हालात पर काबू पाने के लिए सेना को तैनात किया गया है। पुलिस ने दो संदिग्धों की तस्वीरें जारी कर करीब 42 हजार डॉलर के इनाम की घोषणा की है। मुख्य सलाहकार यूनुस ने राष्ट्र के नाम संबोधन में हादी के हत्यारों को कड़ी सजा देने का वादा किया है। इसके बावजूद हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। ढाका में बंगबंधु मेमोरियल म्यूजियम, अवामी लीग के दफ्तर और चटगांव में भारतीय सहायक उच्चायोग के आवास पर भी हमले हुए हैं।
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
मनीला: अमेरिका ने जापान और फिलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फिलीपींस में बाल्किस्तान 2026 नौसैनिक अभ्यास शुरू किया है। इस अभ्यास को जमीन से लेकर समुद्र…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…