16 साल लग गए सचिन-द्रविड़ का रिकॉर्ड टूटने में
सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ का सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड टूटने में 16 साल लग गए थे। साल 2015 में वेस्टइंडीज के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ कैनबरा में क्रिस गेल और मर्लोन सैम्युअल्स ने दूसरे विकेट के लिए 372 रन जोड़कर यह रिकॉर्ड तोड़ा था। वनडे क्रिकेट में आज भी सचिन-द्रविड़ की पार्टनरशिप टॉप-3 में शामिल है।- 372 रन की सबसे बड़ी पार्टनरशिप वेस्टइंडीज के गेल-सैम्युअल्स ने 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ की।
- 365 रन की पार्टनरशिप वेस्टइंडीज के ही शाई होप और कैंपबेल ने 2019 में आयरलैंड के खिलाफ की।
- 331 रन की पार्टनरशिप भारत के सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ ने 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ की।
- 318 रन की पार्टनरशिप भारत के सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने 1999 में श्रीलंका के खिलाफ की।
- 304 रन की पार्टनरशिप पाकिस्तान के इमाम-उल-हक और फखर जमान ने 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ की।


