महान विव रिचर्ड्स का 51 साल पुराना रिकॉर्ड धराशाई, मार्को यानसेन गुवाहाटी टेस्ट में नया इतिहास लिख दिया
Updated on
24-11-2025 02:29 PM
गुवाहाटी: साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर मार्को यानसेन ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में विस्फोटक बैटिंग की। वह 9वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। यानसेन आखिरी बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। उनके बल्ले से 93 रनों की पारी निकली। 91 गेंदों की अपनी पारी में दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 6 चौके और 7 छक्के मारे। यह मुकाबला बारसापारा स्टेडियम में खेला जा रहा है।
विव रिचर्ड्स से आगे निकले यानसेन
मार्को यानसेन ने अपनी पारी के दौरान महान विव रिचर्ड्स को पीछे छोड़ दिया। वह भारत के खिलाफ भारत में आकर एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अभी तक यह रिकॉर्ड विव रिचर्ड्स के नाम था। वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ने 1974 के दिल्ली टेस्ट में 192 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस पारी में 6 छक्के मारे थे। वहीं मार्को यानसेन के नाम 7 छक्के हो गए हैं।
भारत के खिलाफ एक टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां यानसेन अब संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं। उनके अलावा इस लिस्ट में पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी का नाम है। 2006 के लाहोर टेस्ट में अफरीदी ने भारत के खिलाफ 103 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में उनके बल्ले से 7 छक्के निकले थे।
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…