Select Date:

'ICC घबरा गया', विश्व कप मैच बायकॉट पर ये क्या बोल गया पाकिस्तानी दिग्गज

Updated on 02-02-2026 05:37 PM
नई दिल्ली: एशिया कप में हाथ मिलाने से इनकार क्या किया, पाकिस्तानियों ने तो सारी हदें ही पार कर दी हैं। पहले एशिया कप में तगड़ा ड्रामा किया। फिर मोहसिन नकवी ने भारत को एशिया कप जीतने के बाद ट्रॉफी नहीं सौंपी और अब टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के कंधे पर बंदूक रखकर चला रहे हैं। दरअसल, पाकिस्तान ने भारत के साथ टी20 वर्ल्ड कप में मैच खेलने से मना कर दिया है।

यह मुकाबला 15 फरवरी को श्रीलंका में होने वाला है। पाकिस्तान ने कहा है कि वे इस मैच का बॉयकॉट करेंगे। हालांकि, उन्होंने इसके पीछे का कारण नहीं बताया। लेकिन, जैसी चीजें चल रही हैं। उन्हें देखते हुए साफ लग रहा है कि उन्होंने यह कदम बांग्लादेश के सपोर्ट में उठाया है। अब इस पूरे मामले पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि आईसीसी घबरा गया है।

राशिद लतीफ ने आईसीसी को लेकर यह क्या कहा?

राशिद लतीफ ने हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल से बातचीत करते हुए कहा, 'मुझे लगता है उन्होंने यह फैसला पिछले हफ्ते ही ले लिया था। टाइमिंग काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने जानकर अनाउंसमेंट में देरी की। टी20 वर्ल्ड कप बस एक हफ्ता दूर है। पॉलिटिकल सेनारियो साउथइस्ट एशिया में पूरी तरह से बदल दया है।'उन्होंने आगे कहा,'बांग्लादेश वाला मामला आईसीसी ने अच्छे तरीके से हैंडल नहीं किया। वहां डबल स्टैंडर्ड्स थे। ऐसे में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करने का फैसला किया। हम सब जानते हैं कि फैसला पीसीबी द्वारा नहीं लिया गया। यह सरकार ने लिया है। देखते हैं कि आगे चीजें कैसे रहती हैं, वक्त ही बताएगा।'
राशिद लतीफ ने आगे कहा,'आमतौर पर, आईसीसी इतनी जल्दी रिएक्ट नहीं करता है। रविवार को ऑफिस बंद रहता है और अगर खासकर स्टेटमेंट जारी करने के लिए ऑफिस खुलवाया गया है तो यह दिखाता है कि आईसीसी घबरा गया है। आईसीसी को नुकसान होगा। आपको समझना होगा कि पीसीबी ने बीसीसीआई या भारत पर अटैक नहीं किया है। उन्होंने आईसीसी को सीधा अटैक किया है। पाकिस्तान आईसीसी से जो पैसा लेता है वो आटे में नमक के बराबर है। पाकिस्तान की आईसीसी में वेल्यू नहीं की जाती, सब जानते हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
 29 April 2026
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
 29 April 2026
नई दिल्ली: वैभव, वैभव और सिर्फ वैभव... हर जगह इस वक्त इसी नाम की चर्चा हो रही है। 15 साल के इस क्रिकेटर ने हर किसी को अपना दीवाना बना रखा…
 29 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
 29 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में अब तक 40 मैच खेले जा चुके हैं। एक के बाद एक हमको रोचक मुकाबले इस सीजन देखने को मिल रहे हैं। वहीं जैसे-जैसे सीजन…
 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
 28 April 2026
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
Advt.