कानपुर रिंग रोड परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, सितंबर तक पहला चरण होगा तैयार, 2028 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट
Updated on
07-02-2026 02:35 PM
कानपुर: कानपुर शहर में यातायात का दबाव कम करने और सुगम परिवहन के उद्देश्य से बनाई जा रही कानपुर रिंग रोड परियोजना का कार्य वर्ष 2028 तक पूरा कर लिया जाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के अधिकारियों ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट साइट का निरीक्षण कर यह जानकारी दी।एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार, 6 लेन वाली रिंग रोड के पहले चरण का निर्माण कार्य सितंबर 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद शेष तीन चरणों का काम 2027 के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा, जबकि अंतिम पैकेज का कार्य अप्रैल 2028 तक समाप्त होने की संभावना है।
93 किमी लंबी होगी रिंग रोड
एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी गौतम विशाल और परियोजना निदेशक पंकज यादव ने बताया कि कानपुर रिंग रोड की कुल लंबाई 93 किलोमीटर है। इसके तहत 1.45 किलोमीटर लंबी सड़क बनाकर चकेरी एयरपोर्ट को भी रिंग रोड से जोड़ा जाएगा। अब तक परियोजना का करीब 25 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
गंगा पर बन रहा 3300 मीटर लंबा पुल
परियोजना के तहत कुल 6 बड़े पुलों का निर्माण किया जा रहा है। इनमें बिठूर में गंगा नदी पर 3300 मीटर लंबा पुल, चकेरी में 1100 मीटर लंबा पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। ये पुल परियोजना की सबसे अहम कड़ियां माने जा रहे हैं।
ट्रैफिक की रफ्तार तीन गुना बढ़ेगी
अधिकारियों का दावा है कि रिंग रोड के बन जाने के बाद शहर में ट्रैफिक की रफ्तार तीन गुना तक बढ़ जाएगी। फिलहाल हमीरपुर और बुंदेलखंड की ओर से लखनऊ जाने वाले वाहनों को कानपुर शहर के अंदर से गुजरना पड़ता है, जिससे जाम की समस्या बनी रहती है। रिंग रोड बनने के बाद वाहन शहर के बाहर से ही लखनऊ के लिए जाममुक्त रास्ता पा सकेंगे। कानपुर रिंग रोड उन्नाव और कानपुर देहात जिलों से होकर गुजरेगी। लखनऊ–कानपुर एक्सप्रेसवे को उन्नाव में रिंग रोड से जोड़ा जाएगा, वहीं कानपुर–कबरई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को रमईपुर में रिंग रोड से कनेक्ट किया जाएगा।
अप्रैल से फर्राटा भरेंगी गाड़ियां
एनएचएआई अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ–कानपुर एक्सप्रेसवे पर केवल 105 मीटर का काम शेष है, जिसे तेजी से पूरा किया जा रहा है। उम्मीद है कि 20 मार्च तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा और अप्रैल से एक्सप्रेसवे को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। एक्सप्रेसवे पर दोनों तरफ रेस्ट रूम बनाए जाएंगे, जिनके लिए टेंडर जारी हो चुके हैं।
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के नेतृत्व के साथ सार्वजनिक मतभेद के कुछ दिनों बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चड्ढा ने अपने साथी राज्यसभा सांसदों संदीप पाठक…
रायबरेली: शिक्षा को लेकर एक कहावत है कि पढ़ने-लिखने और सीखने की कोई उम्र समय सीमा नहीं होती है। कई लोगों ने उम्र के आखिरी पड़ाव में शिक्षा ग्रहण करके प्रमाणपत्र…
चंडीगढ़: दिल्ली में सरकार बनाकर देशभर में विस्तार को निकली आम आदमी पार्टी को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। राज्य में पार्टी के दो तिहाई सांसदाें ने बीजेपी…
मुंबई: सेक्सटॉर्शन के एक मामले में कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जम्मू कश्मीर की महिला क्रिकेटर, उसके भाई और उनके एक साथी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार…
पटना: दिल्ली से ग्रीन सिग्नल लेकर लौटे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आने वाले एक सप्ताह के भीतर अपने मंत्रिपरिषद का विस्तार कर देंगे। जाहिर है जातीय और क्षेत्रीय संतुष्टिकरण पर…
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जानकारी सामने आई है। हरिद्वार जिला प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई की गई। जिले के सुमन नगर में सिंचाई विभाग…
प्रतापगढ़: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। यूपी के प्रतापगढ़ में कुंडा से 1993 से लगातार विधायक चुने जा रहे…