वन विहार लाए गए तेंदुए को रेडियो कालर लगाकर सतपुड़ा के जंगल में छोड़ा
Updated on
09-05-2024 12:59 PM
भोपाल। पिछले माह सीहोर से रेस्क्यू कर वन विहार राष्ट्रीय उद्यान लाई गई मादा तेंदुआ को मंगलवार को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम के चूरना परिक्षेत्र में छोड़ा दिया गया है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक के आदेश पर उसे प्राकृतिक रहवास में भेजा गया है। वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन ट्रस्ट आफ इंडिया के डा. प्रशांत देशमुख ने उसकी निगरानी के लिए गले में रेडियो कालर लगाया है। अभी कुछ दिन उसके मूवमेंट पर नजर रखी जाएगी
ग्रामीण इलाके से किया था रेस्क्यू
बता दें कि सामान्य वन मंडल सीहोर के किशनपुर गांव में एक ग्रामीण के घर में मादा तेंदुआ घुस गई थी। उसे ग्रामीणों ने कमरे में बंद कर दिया था। इस मादा तेंदुए को रेस्क्यू कर 14 अप्रैल को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान लाया गया था। उक्त तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण वन्य प्राणी चिकित्सक वन विहार द्वारा किया गया, जिसमें उसका एक दांत टूटा हुआ मिला। लिहाजा उसे यहां क्वारंटाइन बाड़े में रखा गया। कुछ दिनों बाद मादा तेंदुआ नियमित भोजन लेने लगी और उसकी अन्य गतिविधियां भी सामान्य थीं। इसके मद्देनजर वरिष्ठ अधिकारियों एवं वन्यप्राणी चिकित्सक से चर्चा के बाद उक्त मादा तेंदुआ को प्राकृतिक रहवास में रहने योग्य पाए जाने पर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम के चूरना परिक्षेत्र में छोड़ दिया गया।
भोपाल। राजधानी के मेट्रो यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। एमपी मेट्रो जल्द ही मेट्रो की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी में है। अत्याधुनिक कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल (सीबीटीसी) सिग्नलिंग सिस्टम…
भोपाल। राजधानी सहित मध्य क्षेत्र के हजारों बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पहल पर अब विभाग के कर्मचारियों को इलाज…
भोपाल। बैरसिया के सिविल अस्पताल में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया । यहां करोड़ों रुपये की लागत से बन रही अस्पताल की नई बिल्डिंग की एक दीवार अचानक…
भोपाल। आइपीएस अधिकारियों के लामबंद होने और केंद्रीय नेतृत्व द्वारा रिपोर्ट मांगे जाने के बाद मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र से विधायक…
भोपाल। श्यामला हिल्स स्थित अंसल अपार्टमेंट में पशु क्रूरता का गंभीर मामला सामने आया है, जहां अज्ञात लोगों ने करीब 20 आवारा कुत्तों को जहर दे दिया। इनमें से अब तक…
भोपाल। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में इस बार किसानों की फसलों की जांच पहली बार सैटेलाइट के जरिए की जा रही है। लेकिन इस नई तकनीक ने किसानों की मुसीबत बढ़ा…
भोपाल। लंबे समय से संविदा व्यवस्था में कार्यरत लाखों कर्मचारियों के लिए मध्यप्रदेश में न्यायालय से अहम राहत की खबर सामने आई है। मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर संविदा कर्मचारी मामला में…
भोपाल। अशोका गार्डन, ऐशबाग-सेमरा समेत शहर के करीब 40 इलाकों में आज यानी गुरुवार को पांच से छह घंटे बिजली गुल रहेगी। दरअसल उक्त इलाकों में बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव का…