7 जनवरी से शुरू होगा WPL का नया सीजन! इस तारीख को खेला जाएगा फाइनल
Updated on
18-11-2025 02:23 PM
नई दिल्ली: महिला प्रीमियर लीग (WPL) के अगले सीजन का वेन्यू और शेड्यूल 26 नवंबर को तय होने की उम्मीद है। बता दें कि 27 नवंबर को महिला प्रीमियर लीग का मेगा ऑक्शन दिल्ली में होने वाला है। हालांकि, ऑक्शन के एक दिन पहले टूर्नामेंट की गवर्निंग काउंसिल की बैठक होने वाली है, जिसमें वह अगले एडिशन का शेड्यूल और वेन्यू पक्का करेंगे। एक अधिकारी ने सोमवार को पीटीआई को बताया, 'हम महिला प्रीमियर लीग के अगले एडिशन के वेन्यू और फिक्स्चर फाइनलाइज करने के लिए 26 नवंबर को मीटिंग करेंगे।
7 जनवरी से शुरू हो सकता है डब्ल्यूपीएल
क्रिकबज के मुताबिक, महिला प्रीमियर लीग 2026 दो वेन्यू पर खेला जाएगा। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और वडोदरा के कोटंबी स्टेडियम में आयोजित आगमी डब्ल्यूपीएल का सीजन आयोजित हो सकता है। महिला प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 7 जनवरी से हो सकता है जबकि 3 फरवरी को फाइनल खेला जाएगा।
बता दें कि मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग 2025 का खिताब जीता था। उन्होंने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराया था। एमआई अब तक दो बार डब्ल्यूपीएल का खिताब जीत चुकी है। उन्होंने महिला प्रीमियर लीग के डेब्यू सीजन के फाइनल में भी दिल्ली कैपिटल्स को हराया था। वहीं डब्ल्यूपीएल के दूसरे सीजन के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत हुई थी। आरसीबी ने दिल्ली को फाइनल में हराया था।
यूपी वॉरियर्स के पास निलामी में सबसे बड़ा पर्स
यूपी वॉरियर्स 14.5 करोड़ रुपये की सबसे बड़े पर्स के साथ निलामी में उतरेगी। उसके बाद गुजरात जायंट्स 9 करोड़ रुपये के साथ दूसरे स्थान पर है। आरसीबी के पास 6.15 करोड़ रुपये और मुंबई इंडियंस के पास 5.75 करोड़ रुपये बचे हैं। दिल्ली कैपिटल्स, जिसने अपनी कप्तान मेग लैनिंग को लगातार तीन फाइनल में पहुंचाने के बाद रिलीज़ कर दिया था, 5.7 करोड़ रुपये के साथ नीलामी में उतरेगी।
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…