जिसने तोड़े हैं कई रिकॉर्ड... वही बनेगा अब BCCI का नया अध्यक्ष, रोजर बिन्नी की जगह किसे दे रहा बोर्ड?
Updated on
04-09-2025 03:34 PM
दिग्गज भारतीय क्रिकेटर रोजर बिन्नी ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में इस्तीफा दिया था। रोजर बिन्नी के इस्तीफे के बाद बोर्ड को एक नए अध्यक्ष की खोज है। फिलहाल राजीव शुक्ला कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में बोर्ड के लिए काम कर रहे हैं। अब रिपोर्ट में सामने आया है कि एक दिग्गज भारतीय क्रिकेटर जो रिकॉर्ड तोड़ने के लिए जाने जाते हैं बीसीसीआई के अगले अध्यक्ष बनने की दौड़ में हैं।
कौन बनेगा बीसीसीआई का नया अध्यक्ष?
दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई इस पद के लिए एक शीर्ष खिलाड़ी पर विचार कर रहा है। सौरव गांगुली 2019 में बीसीसीआई के अध्यक्ष बने थे। उनके बाद 1983 विश्व कप विजेता रोजर बिन्नी आए। बिन्नी ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (AGM) के दौरान एक स्थायी नियुक्ति पर फैसला किया जाएगा।
चुनाव होने की संभावना कम
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यह स्पष्ट नहीं है कि क्रिकेटर इस पद को स्वीकार करेंगे या नहीं। इसमें आगे दावा किया गया है कि चयन सर्वसम्मति से होने की उम्मीद है और चुनाव होने की संभावना बहुत कम है। रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त सचिव देवाजीत सैकिया के अपने पद पर बने रहने की उम्मीद है। कोषाध्यक्ष प्रभतेज भाटिया और संयुक्त सचिव रोहन गौंस देसाई भी शायद बने रहेंगे।
आईपीएल अध्यक्ष पद के लिए पूर्व मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संजय नाइक और वर्तमान बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के नाम चर्चा में हैं। अगर राजीव शुक्ला एक बार फिर आईपीएल अध्यक्ष बनते हैं, तो बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष और राज्य के बीजेपी नेता राकेश तिवारी बीसीसीसीआई उपाध्यक्ष पद के लिए दावेदार बन सकते हैं।
सितंबर के लास्ट में होगी मीटिंग
AGM सितंबर के आखिरी सप्ताह में होने की उम्मीद है। रोजर बिन्नी जुलाई में अपना 70वां जन्मदिन पूरा करने के बाद वर्तमान संविधान के अनुसार फिर से निर्वाचित नहीं हो सकते हैं।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…