Select Date:

पीसीबी ने इंग्लैंड को दे दी मैच छोड़ने की धमकी, पाकिस्तानी कोच सरफराज अहमद ने कहा- हमें कुछ नहीं पता, खाना खा रहे थे

Updated on 29-08-2026 12:33 PM
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान पाकिस्तान टीम के कोच सरफराज अहमद और खिलाड़ियों को पीसीबी की उस धमकी का कोई अंदाजा नहीं था जिसमें उन्होंने स्काई स्पोर्ट्स पर इमरान खान के बेटों के इंटरव्यू के प्रसारण पर मैच और सीरीज का बहिष्कार करने की बात कही थी। पहले टेस्ट मैच के पहले दिन लंच ब्रेक के समय तब विवाद गहरा गया जब स्काई स्पोर्ट्स ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और 1992 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान इमरान खान के बेटों सुलेमान और कासिम का एक इंटरव्यू प्रसारित किया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दी धमकी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इस इंटरव्यू के प्रसारण पर सख्त ऐतराज जताया था और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड को चेतावनी दी थी कि वे लॉर्ड्स टेस्ट बीच में छोड़कर दौरा रद्द कर सकते हैं। दरअसल, इमरान खान पिछले तीन सालों से जेल में हैं और उनके बेटों ने पूर्व इंग्लैंड कप्तान माइकल एथरटन को दिए इंटरव्यू में अपने पिता की सुरक्षा उनकी सेहत और ब्रिटेन सरकार के रवैये पर सवाल उठाए थे।

बीच टेस्ट में हुआ बड़ा बवाल

पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं जिससे यह पूरा वाकया खेल के साथ-साथ राजनीतिक रूप से भी बेहद संवेदनशील हो गया। विवाद को देखते हुए पाकिस्तान के राष्ट्रीय प्रसारक (PTV) ने देश में मैच के दौरान इस इंटरव्यू के हिस्से का प्रसारण नहीं किया। वहीं दूसरी ओर, इस तमाम ड्रामे और बैकग्राउंड में चल रही खींचतान के बावजूद पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने मैदान पर अपनी वापसी की और खेल बिना किसी रुकावट के जारी रहा।

सरफराज अहमद के बयान से सब हैरान

दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में हेड कोच सरफराज अहमद से इस बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने पूरे घटनाक्रम से पल्ला झाड़ते हुए कहा, 'मुझे इस बारे में कुछ भी नहीं मालूम है। मेरा पूरा ध्यान सिर्फ मैच पर केंद्रित है। आप जिस इंटरव्यू की बात कर रहे हैं हमें उस इंटरव्यू के बारे में कोई जानकारी नहीं है।'

'हम तो खाना खा रहे थे'

जब मीडिया ने उनसे पूछा कि क्या लंच के बाद खिलाड़ियों के मैदान पर न लौटने की कोई गुंजाइश थी तो सरफराज ने बेहद सहज अंदाज में जवाब दिया, 'सब कुछ बिल्कुल ठीक है। हम तो उस वक्त आराम से खाना खा रहे थे।' सरफराज के इस बयान से साफ हो गया कि ड्रेसिंग रूम के अंदर इस विवाद की कोई आंच नहीं पहुंची थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
 04 September 2026
यूएस ओपन 2026 में दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका का ऑन-कोर्ट प्रदर्शन जितना शानदार रहा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका मूड उतना…
 04 September 2026
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेलते हुए अपनी घातक फिरकी का जलवा बिखेर रहे हैं। डरहम के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में…
 04 September 2026
दुबई: UAE के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। 28 अगस्त से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 13 सितंबर तक चलेगा, जिसमें एशिया…
 31 August 2026
दुबई: भारत की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में सूजी बेट्स को पछाड़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। बाएं…
Advt.