ग्वालियर। ग्वालियर-चंबल अंचल में लंबे समय बाद डकैतों की आहट से पुलिस परेशान है। डकैत कल्ली गुर्जर ग्वालियर और मुरैना पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। दोनों ही जिलों के जंगलों में उसकी मूवमेंट है। हद तो तब हो गई- जब उसने इंस्टाग्राम पर फाइरिंग करते हुए लाइव वीडियो अपलोड कर दिया।
पुलिस को खुली चुनौती दी है। इसके बाद ग्वालियर पुलिस जंगलों में उतर गई है। ग्वालियर पुलिस की एक टीम ने इस वीडियो के सामने आने के बाद जंगल में सर्चिंग तो की, लेकिन कल्ली गुर्जर के बारे में सुराग नहीं मिला है।